SPA परिसर में लगी थी आग, शिक्षा मंत्रालय ने बताया पूरा सच

SPA परिसर में लगी थी आग, शिक्षा मंत्रालय ने बताया पूरा सच

नई दिल्ली, 1 जून (Political Insight) : दिल्ली के आईटीओ स्थित स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) परिसर में आग लगने की घटना को लेकर शिक्षा मंत्रालय ने स्पष्टीकरण जारी किया है। मंत्रालय ने कहा कि आग उसके कार्यालय में नहीं, बल्कि SPA परिसर में लगी थी। मंत्रालय ने लोगों से इस घटना को लेकर किसी भी तरह की गलतफहमी या भ्रामक जानकारी फैलाने से बचने की अपील की है।

शिक्षा मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि उसका मुख्य कार्यालय कर्तव्य भवन-2, डॉ. राजेंद्र प्रसाद रोड, नई दिल्ली में स्थित है। जबकि आग लगने की घटना आईटीओ स्थित स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर के परिसर में हुई थी। मंत्रालय ने कहा कि कुछ जगहों पर इस घटना को शिक्षा मंत्रालय के कार्यालय से जोड़कर पेश किया जा रहा था, इसलिए तथ्य स्पष्ट करना जरूरी था।

यह स्पष्टीकरण ऐसे समय में आया है जब देश में NEET पेपर लीक और CBSE रिजल्ट विवाद को लेकर पहले से ही राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स और विपक्षी नेताओं ने आग की इस घटना को इन विवादों से जोड़कर सवाल उठाए हैं।

कांग्रेस नेता पवन खेरा ने इस घटना पर तंज कसते हुए कहा, “जांच की आंच से पहले ही आग की आंच शिक्षा मंत्रालय तक पहुंच गई। अद्भुत संयोग है।”

वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जून खरगे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि शिक्षा मंत्रालय में आग लगी या नहीं, यह अलग विषय है, लेकिन देश की शिक्षा व्यवस्था को भाजपा ने अपने फैसलों और कथित कुप्रबंधन से नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा व्यवस्था को पेपर लीक और अन्य विवादों के कारण गंभीर क्षति पहुंची है।

इसके साथ ही विपक्ष की ओर से सोशल मीडिया पर पोस्ट कर शिक्षा मंत्रलाय में आग लगने की बात कही जा रही है। आग लगने की घटना को लेकर फिलहाल जांच जारी है। हालांकि, इस मुद्दे ने शिक्षा व्यवस्था और हालिया परीक्षा विवादों को लेकर केंद्र सरकार तथा विपक्ष के बीच राजनीतिक बहस को और तेज कर दिया है।

ये भी पढ़ें- 

Related Posts

भारत को संदेश, पाकिस्तान का बचाव, तुर्की के विदेश मंत्री ने क्या कहा?

नई दिल्ली, June 4, (Political Insight) : ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के समर्थन में खड़े होकर तुर्की ने भारत के प्रति अपना विरोधी रुख दिखाया था। अब तुर्की के…

CJP का 6 जून को दिल्ली में प्रदर्शन, जानिए कौन हैं पार्टी के तीन नए प्रवक्ता

नई दिल्ली, June 4, (Political Insight) : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) 6 जून को दिल्ली में बड़े स्तर पर विरोध-प्रदर्शन करने जा रही है। सोशल मीडिया पर मजाक के रूप…