Bengal Politics: 35 नए मंत्रियों के साथ और मजबूत हुई सुभेंदु सरकार

Bengal Politics: 35 नए मंत्रियों के साथ और मजबूत हुई सुभेंदु सरकार

कोलकाता, June 1, (Political Insight) : पश्चिम बंगाल में CM सुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली BJP सरकार के मंत्रिमंडल का सोमवार को बड़ा विस्तार हुआ। कोलकाता में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में 35 BJP विधायकों ने मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल आऱ.एन. रवि ने सभी नए मंत्रियों को शपथ दिलाई।

इस विस्तार के साथ पश्चिम बंगाल मंत्रिपरिषद का आकार बढ़कर 41 हो गया है। इससे पहले CM सुभेंदु अधिकारी समेत पांच कैबिनेट मंत्री शपथ ले चुके थे। नए विस्तार के बाद राज्य सरकार में 13 कैबिनेट मंत्री, 19 राज्य मंत्री और 3 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) शामिल हो गए हैं।

सरकार ने इस बार मंत्रिमंडल के गठन में क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन पर विशेष ध्यान देने का दावा किया है। कैबिनेट में अनुभवी नेताओं के साथ-साथ युवा चेहरों को भी जगह दी गई है। इसके अलावा विभिन्न सामाजिक वर्गों और क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की गई है।

कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले 13 नेताओं में दीपक बर्मन, तापस रॉय, डॉ. शंकर घोष, मनोज कुमार उरांव, अर्जुन सिंह, गौरी शंकर घोष, स्वपन दासगुप्ता, जगन्नाथ चट्टोपाध्याय, कल्याण चक्रवर्ती, अजय पोद्दार, सारद्वत मुखर्जी, दूध कुमार मंडल और अनूप कुमार दास शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, मंत्रिपरिषद के विस्तार में महिलाओं, आदिवासी, मतुआ और राजबंशी समुदायों समेत विभिन्न वर्गों को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया गया है। पहले से मंत्रिमंडल में शामिल नेताओं में अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, निसिथ प्रमाणिक और क्षुदीराम टुडू जैसे चेहरे विभिन्न सामाजिक समुदायों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। नए विस्तार के साथ अन्य समुदायों की भागीदारी भी बढ़ी है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह मंत्रिमंडल विस्तार आगामी प्रशासनिक चुनौतियों और राजनीतिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए किया गया है। BJP नेतृत्व इसे राज्य में शासन को और अधिक प्रभावी तथा संतुलित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मान रहा है।

ये भी पढ़ें- 

Related Posts

बिहार विधान परिषद चुनाव: एनडीए ने अति पिछड़ों और महिलाओं पर खेला दांव, पवन सिंह समेत 9 उम्मीदवारों का ऐलान

बिहार, June 5, (Political Insight) : बिहार विधान परिषद की नौ सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए एनडीए ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इनमें आठ सीटों…

‘क्या आपको पता था? मुझे तो नहीं…’ इस्तीफे की अफवाहों पर सुरेश गोपी का मजेदार जवाब

केरल, June 5, (Political Insight) : तमिलनाडु BJP के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई के इस्तीफे के बीच केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें…