CM सुभेंदु सरकार का पहला मेगा कैबिनेट विस्तार, आज 35 नए मंत्री लेंगे शपथ

CM सुभेंदु सरकार का पहला मेगा कैबिनेट विस्तार, आज 35 नए मंत्री लेंगे शपथ

कोलकाता, June 1, (Political Insight) : पश्चिम बंगाल में आज भाजपा सरकार के मंत्रिमंडल का पहला और सबसे बड़ा विस्तार होने जा रहा है। CM सुभेंदु अधिकारी ने स्वयं सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी घोषणा की थी। उनके अनुसार, आज कोलकाता के लोक भवन में आयोजित विशेष समारोह में 35 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे।

शपथ ग्रहण समारोह में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर. एन. रवि सभी नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। सुभेंदु अधिकारी सरकार के गठन के लगभग तीन सप्ताह बाद होने जा रहे इस मेगा कैबिनेट विस्तार को लेकर बंगाल से लेकर दिल्ली तक राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हैं। आज होने वाले इस बड़े शपथ ग्रहण समारोह में 35 नए चेहरे मंत्रिमंडल में शामिल किए जाएंगे। इसके साथ ही राज्य मंत्रिपरिषद में मंत्रियों की कुल संख्या बढ़कर 40 हो जाएगी।

सरकार ने प्रशासन को और अधिक प्रभावी तथा जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के उद्देश्य से मंत्रियों को तीन श्रेणियों में शामिल करने का फैसला किया है। इसके तहत 13 विधायकों को कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा। वहीं, 3 विधायकों को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, जबकि 19 विधायक राज्य मंत्री के रूप में सरकार का हिस्सा बनेंगे।

इस कैबिनेट विस्तार को BJP सरकार के लिए एक महत्वपूर्ण राजनीतिक और प्रशासनिक कदम माना जा रहा है, क्योंकि इसके जरिए विभिन्न क्षेत्रों और सामाजिक वर्गों को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की जा रही है।

ये भी पढ़ें- 

Related Posts

कर्नाटक को मिला नया CM, डीके शिवकुमार ने ली शपथ; परमेश्वर बने उपमुख्यमंत्री

कर्नाटक, June 3, ( Political Insight) : कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार ने बुधवार को पद और गोपनीयता की शपथ लेकर राज्य…

West Bengal: चुनावी हार के बाद TMC का बड़ा एक्शन, सभी संगठनात्मक समितियां भंग

कोलकाता, June 3, ( Political Insight) : तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने बुधवार को पश्चिम बंगाल में अपनी सभी संगठनात्मक समितियों और सहयोगी संगठनों को तत्काल प्रभाव से भंग करने की…