दिल्ली में कमर्शियल LPG सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू गैस उपभोक्ताओं को राहत

दिल्ली में कमर्शियल LPG सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू गैस उपभोक्ताओं को राहत

नई दिल्ली, June 1, (Political Insight) :  देशभर में पेट्रोल-डीजल और CNG गैस के बाद अब 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। इसके साथ ही देशभर में यह कीमतें आज से लागू हो गई हैं। सरकारी तेल विपणन कंपनियों द्वारा जारी नई दरों के अनुसार, दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 42 रुपये महंगा होकर 3,113.50 रुपये का हो गया है। वहीं, कोलकाता में इसकी कीमत 53.50 रुपये बढ़कर 3,255.50 रुपये पहुंच गई है।

इसके अलावा, 5 किलोग्राम फ्री ट्रेड LPG (एफटीएल) सिलेंडर के दाम भी 11 रुपये बढ़ाए गए हैं। नई दरों के बाद दिल्ली में 5 किलो एफटीएल सिलेंडर की खुदरा कीमत 821.50 रुपये हो गई है। कमर्शियल LPG सिलेंडर की संशोधित दरें 1 जून से लागू हो गई हैं। हालांकि, घरेलू उपभोक्ताओं को राहत देते हुए 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। घरेलू रसोई गैस की दरें पहले की तरह ही बनी रहेंगी।

इस बीच, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने देश की ईंधन सुरक्षा को मजबूत करने के लिए तेल कंपनियों को कम से कम 30 दिनों का LPG भंडार बनाए रखने का निर्देश दिया है। मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि सरकार LPG और कच्चे तेल के रणनीतिक भंडार को बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है ताकि किसी भी संभावित आपूर्ति बाधा से निपटा जा सके। कमर्शियल LPG सिलेंडर का उपयोग मुख्य रूप से होटल, रेस्तरां और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में किया जाता है। इसकी कीमतों की मासिक समीक्षा अंतरराष्ट्रीय बाजार, माल ढुलाई लागत और विदेशी मुद्रा विनिमय दरों के आधार पर की जाती है। वहीं, लगातार बढ़ते दामों के कारण लोगों की चिंता भी बढ़ती जा रही है।

ये भी पढ़ें- 

Related Posts

बिहार विधान परिषद चुनाव: एनडीए ने अति पिछड़ों और महिलाओं पर खेला दांव, पवन सिंह समेत 9 उम्मीदवारों का ऐलान

बिहार, June 5, (Political Insight) : बिहार विधान परिषद की नौ सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए एनडीए ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इनमें आठ सीटों…

‘क्या आपको पता था? मुझे तो नहीं…’ इस्तीफे की अफवाहों पर सुरेश गोपी का मजेदार जवाब

केरल, June 5, (Political Insight) : तमिलनाडु BJP के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई के इस्तीफे के बीच केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें…