बसीरहाट में पार्टी का झंडा लगाने को लेकर विवाद, बीजेपी कार्यकर्ता को मारी गोली

बसीरहाट में पार्टी का झंडा लगाने को लेकर विवाद, बीजेपी कार्यकर्ता को मारी गोली

पश्चिम बंगाल, May 7, (Political Insight) : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बसीरहाट और संदेशखाली में चुनाव बाद तनाव लगातार बना हुआ है। बुधवार रात बसीरहाट में हुई हिंसक घटना में बीजेपी कार्यकर्ता रोहित रॉय उर्फ चिंटू को गोली मार दी गई। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

यह घटना बुधवार रात करीब 10 बजे बसीरहाट पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोत्रा ग्राम पंचायत की राजीव कॉलोनी में हुई। जानकारी के मुताबिक, बीजेपी कार्यकर्ता इलाके में पार्टी का झंडा फहराने पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने इसका विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और झड़प शुरू हो गई। आरोप है कि इसी दौरान रोहित रॉय को गोली मार दी गई। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना के बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया है। एहतियात के तौर पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश जारी है। वहीं, उत्तर 24 परगना के संदेशखाली और नजत इलाके में उपद्रवियों ने पुलिस और केंद्रीय बलों पर भी गोलीबारी की। इस हमले में थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी और केंद्रीय बलों के जवान घायल बताए जा रहे हैं।

इसके अलावा, बुधवार रात बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इन घटनाओं के बाद एक बार फिर पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद होने वाले हिंसा और हत्याओं को लेकर चर्चा में आ गया है। राज्य में चुनाव के बाद अबतक 5 लोगों की मौत का दावा किया गया है।

ये भी पढ़ें- 

Related Posts

केरल में UDF सरकार का गठन, वीडी सतीशन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

केरल, May 18, (Political Insight) : केरल में विधानसभा चुनाव परिणाम आने के करीब दो सप्ताह बाद आज UDF की नई सरकार का गठन हो गया। कांग्रेस नेता वी.डी. सतीशन…

टैगोर-नेताजी की धरती पर बुलडोजर राज नहीं स्वीकार : TMC प्रमुख

कोलकत्ता, May 18, (Political Insight) : पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन के बाद से राज्य में कई हिंसक घटनाएं सामने आ चुकी हैं और तनाव लगातार बढ़ता जा…