केरल में UDF सरकार का गठन, वीडी सतीशन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

केरल में UDF सरकार का गठन, वीडी सतीशन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

केरल, May 18, (Political Insight) : केरल में विधानसभा चुनाव परिणाम आने के करीब दो सप्ताह बाद आज UDF की नई सरकार का गठन हो गया। कांग्रेस नेता वी.डी. सतीशन ने आज सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने उन्हें राज्य के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई। समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के अलावा कुल 21 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

CM पद की दौड़ में शामिल रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला ने भी मंत्री पद की शपथ ली। सतीशन ने रविवार को लोक भवन पहुंचकर राज्यपाल को मंत्रिमंडल की सूची सौंपी थी।

विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद 14 मई को कांग्रेस ने आधिकारिक रूप से सतीशन के नाम का CM पद के लिए ऐलान किया था। केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नेतृत्व वाले UDF ने 140 में से 102 सीटों पर जीत दर्ज की थी। हालांकि CM के चयन को लेकर पार्टी में कई दिनों तक मंथन चलता रहा। इस दौड़ में के. सी. वेणुगोपाल और रमेश चेन्निथला के नाम भी चर्चा में थे। अब इस चर्चा पर विराम लग गया है और वीडी सतीशन ने केरल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण कर ली है।

 

ये भी पढ़ें- 

Related Posts

बिहार विधान परिषद चुनाव: एनडीए ने अति पिछड़ों और महिलाओं पर खेला दांव, पवन सिंह समेत 9 उम्मीदवारों का ऐलान

बिहार, June 5, (Political Insight) : बिहार विधान परिषद की नौ सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए एनडीए ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इनमें आठ सीटों…

‘क्या आपको पता था? मुझे तो नहीं…’ इस्तीफे की अफवाहों पर सुरेश गोपी का मजेदार जवाब

केरल, June 5, (Political Insight) : तमिलनाडु BJP के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई के इस्तीफे के बीच केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें…