इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: आज जारी होगा वैश्विक AI शासन पर साझा घोषणा पत्र

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: आज जारी होगा वैश्विक AI शासन पर साझा घोषणा पत्र

नई दिल्लीः- दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इम्पैक्ट समिट अपने निर्णायक चरण में पहुंच गया है। शिखर सम्मेलन के पांचवें दिन आज सदस्य देशों द्वारा एक साझा घोषणा पत्र को अपनाए जाने की संभावना है, जिसमें वैश्विक AI शासन, नैतिक मानकों, डेटा सुरक्षा, पारदर्शिता और बहुपक्षीय सहयोग के लिए सामूहिक प्रतिबद्धताओं की रूपरेखा तय की जाएगी।

घोषणा पत्र में जिम्मेदार, सुरक्षित और मानव-केंद्रित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के विकास पर विशेष जोर दिया गया है। साथ ही विकासशील देशों की क्षमता निर्माण, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना के विस्तार और AI के लोकतांत्रिक उपयोग को बढ़ावा देने जैसे बिंदु भी शामिल किए जा सकते हैं।

PM मोदी ने गुरुवार को सम्मेलन का औपचारिक उद्घाटन करते हुए वैश्विक नेताओं, तकनीकी विशेषज्ञों और नवोन्मेषकों का स्वागत किया। अपने संबोधन में उन्होंने AI को मानव क्षमता का पूरक बताते हुए कहा कि तकनीक का उद्देश्य मानवता की सेवा होना चाहिए, न कि उसे प्रतिस्थापित करना।

आपको बता दे कि इस समिट में 500 से अधिक AI नेता हिस्सा ले रहे हैं। इनमें 100 से अधिक संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO), 150 से अधिक शिक्षाविद और शोधकर्ता तथा लगभग 400 मुख्य तकनीकी अधिकारी (CTO) शामिल हैं। यह मंच सरकारों, उद्योग जगत, स्टार्टअप्स और अकादमिक जगत के बीच नीति और नवाचार के समन्वय का अवसर प्रदान कर रहा है।

इसी के समानांतर आयोजित इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो को भी प्रदर्शकों, नवोन्मेषकों और आगंतुकों की ओर से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। एक्सपो में हेल्थटेक, एग्रीटेक, फिनटेक, स्मार्ट सिटी समाधान और साइबर सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में एआई आधारित नवीनतम तकनीकों का प्रदर्शन किया जा रहा है। यह एक्सपो कल तक आमंत्रित प्रतिभागियों के लिए खुला रहेगा।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस समिट से निकलने वाला साझा घोषणा पत्र भविष्य में वैश्विक एआई नीति निर्माण की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है और भारत को उभरते वैश्विक AI नेतृत्व के केंद्र के रूप में स्थापित कर सकता है।

ये भी पढ़ें- 

Related Posts

मोदी सरकार ने अमेरिका के सामने सरेंडर कर दिया: राहुल गांधी

नई दिल्ली, June 4, (Political Insight) : कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को खराब मौसम के कारण अल्मोड़ा में प्रस्तावित जनसभा को ऑडियो संदेश…

TMC में बड़ी टूट! ऋतब्रत बनर्जी बने नेता प्रतिपक्ष, ममता खेमे ने जताई आपत्ति

कोलकाता, June 4, (Political Insight) : पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सामने राजनीतिक संकट गहराता जा रहा है। पार्टी से अलग हुए 60 विधायकों ने बुधवार को विधानसभा…