AI फॉर ऑल का विजन: PM मोदी ने रेखांकित की भारत की वैश्विक प्रतिबद्धता

AI और भारत का विजन 2047
AI फॉर ऑल का विजन: PM मोदी ने रेखांकित की भारत की वैश्विक प्रतिबद्धता

नई दिल्लीः- PM मोदी ने आज इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026 को नए विचारों, नवाचार और मजबूत इरादों का सशक्त संगम बताया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह आयोजन भारत की तकनीकी क्षमता और वैश्विक नेतृत्व की महत्वाकांक्षा का प्रतीक है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि एक्सपो ने पूरी दुनिया के हित में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य को आकार देने में भारतीय प्रतिभा की असाधारण क्षमता को उजागर किया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत न केवल एआई तकनीक विकसित करने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है, बल्कि इसके जिम्मेदार और समावेशी उपयोग को भी प्राथमिकता दे रहा है।

जिम्मेदार और समावेशी AI पर जोरः-

आपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि- “इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 नए विचारों, नवाचार और इरादों का एक सशक्त संगम था।
इसने पूरी दुनिया के हित में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के भविष्य को आकार देने में भारतीय प्रतिभा की असाधारण क्षमता को प्रदर्शित किया।
सबसे अहम बात यह है कि इसने मानव प्रगति के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का जिम्मेदारीपूर्वक, समावेशी रूप से और व्यापक स्तर पर उपयोग करने की हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

वैश्विक सहभागिता और नवाचारः-

तीन दिवसीय इस एक्सपो में भारत सहित कई देशों के नीति निर्माता, तकनीकी विशेषज्ञ, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत के प्रतिनिधि और शिक्षाविद शामिल हुए। कार्यक्रम में हेल्थकेयर, कृषि, शिक्षा, जलवायु परिवर्तन, साइबर सुरक्षा और डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में AI के अनुप्रयोगों पर विस्तृत चर्चा हुई।
विशेष सत्रों में AI एथिक्स, डेटा प्राइवेसी, साइबर सुरक्षा और स्किल डेवलपमेंट जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। स्टार्टअप शोकेस में भारतीय युवाओं द्वारा विकसित उन्नत AI समाधान आकर्षण का केंद्र रहे।

AI और भारत का विजन 2047

प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने में AI की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि भारत ‘एआई फॉर ऑल’ के मंत्र के साथ काम कर रहा है, ताकि तकनीक का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।
सरकार की ओर से AI अनुसंधान, स्किलिंग और डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए कई पहलों का उल्लेख किया गया। ‘इंडिया एआई मिशन’ के तहत स्टार्टअप्स और अनुसंधान संस्थानों को प्रोत्साहन देने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

वैश्विक नेतृत्व की ओर बढ़ता भारतः-

विशेषज्ञों का मानना है कि इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026 ने भारत को वैश्विक AI परिदृश्य में एक जिम्मेदार और अग्रणी भागीदार के रूप में स्थापित किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने विश्वास जताया कि भारत तकनीकी नवाचार को मानव-केंद्रित दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ाते हुए वैश्विक चुनौतियों के समाधान में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

ये भी पढ़ें-

Related Posts

ईरान के खिलाफ कार्रवाई ‘दुनिया की सुरक्षा के लिए’: इज़राइली PM नेतन्याहू

यरुशलम:- बेन्‍यामिन नेतन्‍याहू ने ईरान के खिलाफ जारी सैन्य कार्रवाई को वैश्विक सुरक्षा के लिए आवश्यक बताया है। उन्होंने कहा कि इज़राइल और अमेरिका का यह अभियान केवल क्षेत्रीय नहीं,…

अवामी लीग पर प्रतिबंध को लेकर अध्यादेश की वैधता पर उठे सवाल

ढाकाः- बांग्लादेश की अपदस्थ पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के पुत्र सजीब वाजेद ने अवामी लीग पर लगाए गए प्रतिबंध के संदर्भ में अंतरिम सरकार द्वारा जारी अध्यादेश की वैधता पर…