भारत AI उपयोग में वैश्विक नेतृत्वकर्ता बन सकता है:- ऋषि सुनक

भारत AI उपयोग में वैश्विक नेतृत्वकर्ता बन सकता है:- ऋषि सुनक

नई दिल्लीः- ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा है कि भारत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व स्थापित करने की दिशा में मजबूत स्थिति में है और समाज में इसके व्यापक उपयोग का प्रभावी उदाहरण पेश कर सकता है।

नई दिल्ली में आयोजित ‘इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट’ को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत में AI को लेकर जबरदस्त आशावाद और भरोसा देखने को मिलता है, जबकि पश्चिमी देशों में इस समय इसके प्रभाव को लेकर चिंताएं अधिक हैं।

उन्होंने कहा कि भारत ने यह समझ लिया है कि तकनीकी नेतृत्व केवल नई तकनीक के आविष्कार से तय नहीं होता, बल्कि इस बात से भी निर्धारित होता है कि उस तकनीक का उपयोग किस तरह और कितनी व्यापकता से किया जाता है।

पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि ‘स्टैनफोर्ड ग्लोबल एआई वाइब्रेंसी 2025’ रिपोर्ट में भारत को एआई प्रतिस्पर्धा और मजबूत पारिस्थितिकी तंत्र के लिए विश्व में तीसरा स्थान दिया गया है। इसे भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा हैं।

गौरतलब है कि भारत 16 से 20 फरवरी तक AI इम्पैक्ट समिट की मेजबानी कर रहा है, जिसमें दुनिया भर से कई वैश्विक नेता, प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ और नवप्रवर्तक भाग ले रहे हैं।

ये भी पढ़ें- 

Related Posts

Ramsar Wetlands India: यूपी के बलिया में सुरहा ताल बना देश का 100वां रामसर स्थल

नई दिल्ली, 6, जून (Political Insight) : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के रामसर स्थलों की संख्या 100 तक पहुंचने पर खुशी जताई है। उन्होंने इसे देश की पर्यावरण संरक्षण…

BHAVYA योजना से भारत में औद्योगिक क्रांति की तैयारी, 100 नए पार्क विकसित होंगे

नई दिल्ली, 6, जून (Political Insight) : उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT), वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने देशभर में विश्वस्तरीय औद्योगिक पार्कों के विकास के लिए शुरू की…