संघ प्रमुख मोहन भागवत से मिले CM योगी

संघ प्रमुख मोहन भागवत से मिले CM योगी

लखनऊः- संघ प्रमुख मोहन भागवत इन दिनों लखनऊ के दो दिवसीय दौरे पर हैं। इसी क्रम में CM योगी आदित्यनाथ और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत की बुधवार को लखनऊ के निराला नगर स्थित संघ कार्यालय (सरस्वती शिशु मंदिर) में अहम मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे तक प्रदेश के सामाजिक और सियासी हालात पर चर्चा हुई।

इस मुलाकात को प्रदेश की राजनीति और आने वाले समय में लिए जाने वाले बड़े राजनीतिक निर्णयों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

सूत्र बताते हैं कि इस बैठक में प्रदेश सरकार की प्रमुख योजनाओं, बूथ स्तर तक संगठन की सक्रियता, सामाजिक विस्तार और जमीनी कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा हुई।

उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है और 2027 का विधानसभा चुनाव राष्ट्रीय राजनीति की दिशा तय करने में अहम माना जा रहा है। इसलिए यह मुलाकत और भी खास हो जाती है।

आपको बता दे कि योगी आदित्यनाथ और मोहन भागवत के संबंधों को परस्पर वैचारिक निकटता और संगठनात्मक संवाद के रूप में देखा जाता है। समय-समय पर दोनों नेताओं के बीच संवाद होता रहा है, विशेषकर चुनावी और सामाजिक मुद्दों के संदर्भ में। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह मुलाकात आगामी चुनावी रणनीति, सामाजिक समीकरणों और संगठन विस्तार की दिशा में संकेत देती है।

हालांकि बैठक को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसे 2027 के चुनावी रोडमैप की शुरुआती कवायद के रूप में देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें- 

Related Posts

मध्य प्रदेश HC ने भोजशाला परिसर को माना मंदिर, वाग्देवी प्रतिमा वापस लाने के निर्देश

मध्य प्रदेश, May 15, (Political Insight) : भोजशाला विवाद को लेकर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने बड़ा फैसला सुनाते हुए भोजशाला परिसर को मंदिर माना है। HC ने कहा कि…

भारत-UAE रिश्तों को मिली नई मजबूती, कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर

नई दिल्ली, May 15, (Political Insight) : PM नरेंद्र मोदी अपने पांच दिवसीय विदेश दौरे के पहले चरण में UAE की राजधानी अबूधाबी पहुंचे, जहां उनका गार्ड ऑफ ऑनर के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान PM मोदी…