“विभाजन और नफरत की राजनीति कर रही बीजेपी”, पंजाब ब्लास्ट ‘मिशन पंजाब’ का हिस्सा: संजय सिंह

“विभाजन और नफरत की राजनीति कर रही बीजेपी”, पंजाब ब्लास्ट ‘मिशन पंजाब’ का हिस्सा: संजय सिंह

नई दिल्ली, May 7, (Political Insight) : गुरुवार को आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने पंजाब में हाल ही में हुए धमाकों को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दिल्ली में प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब में दो स्थानों पर हुए विस्फोट के बाद जिस तरह से बीजेपी की प्रतिक्रिया सामने आई है, वह कई सवाल खड़े करती है। मीडिया से बात करते हुए संजय सिंह ने आरोप लगाया कि 2017 में अकाली दल-बीजेपी सरकार के दौरान भी इसी तरह की घटनाएं हुई थीं, जिनकी आज तक पूरी जांच सामने नहीं आई। उन्होंने कहा कि मौजूदा घटनाओं को लेकर बीजेपी द्वारा ‘मिशन पंजाब’ की बात की जा रही है, जिस पर सवाल उठता है कि इसका असली उद्देश्य क्या है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की राजनीति से राज्य का माहौल खराब करने और नफरत फैलाने की कोशिश की जा रही है। संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी अक्सर इन घटनाओं को अलग-अलग संदर्भों में जोड़कर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश करती है।

आप नेता ने पुलवामा हमले का जिक्र करते हुए कहा कि आज भी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आखिकार 300 किलो आरडीएक्स देश में कैसे पहुंचा। उन्होंने पहलगाम घटना और वहां सुरक्षा हटाए जाने को लेकर भी सवाल उठाए। इसके अलावा उन्होंने पठानकोट हमले का भी उल्लेख किया और जांच प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए। संजय सिंह ने कहा कि देश की सुरक्षा और जांच एजेंसियों से जुड़े कई सवाल अब तक अनसुलझे हैं, जिनका जवाब सरकार को देना चाहिए।

संजय सिंह ने पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजों के बाद हुई हिंसा और पंजाब में घृणा फैलाने वाली राजनीति के प्रति देशवासियों को सावधान किया। उन्होंने भाजपा के कुछ पूर्व सदस्यों के संदिग्ध संगठनों से जुड़ाव होने के दावों को दोहराते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जिस बदलाव की राजनीति की बात करते हैं, वह धरातल पर नफरत और विभाजन के रूप में दिखाई दे रही है। प्रेस वार्ता के अंत में उन्होंने पंजाब के लोगों से अपील की कि वे ऐसी ताकतों की चालबाजियों में न आएं जो केवल सत्ता प्राप्ति के लिए समाज को बांटने का काम करती हैं, क्योंकि देश का भविष्य भाईचारे और एकजुटता में ही सुरक्षित है।

ये भी पढ़ें- 

Related Posts

टैगोर-नेताजी की धरती पर बुलडोजर राज नहीं स्वीकार : TMC प्रमुख

कोलकत्ता, May 18, (Political Insight) : पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन के बाद से राज्य में कई हिंसक घटनाएं सामने आ चुकी हैं और तनाव लगातार बढ़ता जा…

केरल में UDF सरकार का गठन आज, वीडी सतीशन लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

केरल, May 18, (Political Insight) : केरल में विधानसभा चुनाव परिणाम आने के करीब दो सप्ताह बाद आज यूडीएफ की नई सरकार का गठन होने जा रहा है। कांग्रेस नेता…