No Deal! अमेरिका-ईरान वार्ता विफल, JD Vance बोले – ‘यह ईरान के लिए ज्यादा नुकसानदेह’

No Deal! अमेरिका-ईरान वार्ता विफल, JD Vance बोले - ‘यह ईरान के लिए ज्यादा नुकसानदेह’

इस्लामाबाद/वॉशिंगटन, 12 Apr, (Political Insight): अमेरिका और ईरान के बीच जारी शांति वार्ता बिना किसी समझौते के खत्म हो गई। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने स्पष्ट कहा कि लंबी बातचीत के बावजूद दोनों देशों के बीच सहमति नहीं बन सकी और अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल अब बिना डील के वापस लौट रहा है।

21 घंटे की बातचीत भी बेनतीजा

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जेडी वेंस ने बताया कि करीब 21 घंटे तक चली गहन वार्ता में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई, लेकिन आखिरकार कोई ठोस समझौता नहीं हो पाया। उन्होंने कहा, “हमने गंभीर बातचीत की, लेकिन दुर्भाग्य से हम किसी समझौते तक नहीं पहुंच सके।”

“ईरान के लिए ज्यादा बुरी खबर”

वेंस ने साफ तौर पर कहा कि इस वार्ता का विफल होना अमेरिका से ज्यादा ईरान के लिए नुकसानदेह है। उनके अनुसार, “यह स्थिति ईरान के लिए ज्यादा खराब है, क्योंकि उन्होंने हमारे प्रस्तावित शर्तों को स्वीकार नहीं किया।”

परमाणु कार्यक्रम पर अड़ा अमेरिका

अमेरिका ने एक बार फिर दोहराया कि ईरान को स्पष्ट और ठोस आश्वासन देना होगा कि वह परमाणु हथियार विकसित नहीं करेगा और न ही ऐसी तकनीक हासिल करेगा, जिससे वह तेजी से परमाणु हथियार बना सके। यही मुद्दा बातचीत में सबसे बड़ा गतिरोध बना रहा।

बिना डील वापस लौटा अमेरिकी दल

वार्ता विफल होने के बाद जेडी वेंस इस्लामाबाद से अमेरिका के लिए रवाना हो गए। उन्होंने कहा कि फिलहाल कोई समझौता नहीं हुआ है और अब आगे की रणनीति पर अमेरिका में विचार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- 

Related Posts

महिला आरक्षण बिल पर संसद में गरमाई बहस, अखिलेश यादव ने उठाए मंशा और प्रक्रिया पर सवाल

नई दिल्ली, 18 Apr, (Political Insight): संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण संशोधन बिल को लेकर शुक्रवार को तीखी बहस देखने को मिली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश…

महिला आरक्षण संशोधन बिल पर सरकार को झटका, 298 बनाम 230 वोटों से नहीं मिला बहुमत

नई दिल्ली, 18 Apr, (Political Insight): संसद के विशेष सत्र के दूसरे दिन लोकसभा में महिला आरक्षण कानून में संशोधन और परिसीमन आयोग से जुड़े अहम बिलों पर तीखी बहस…