बंगाल में चुनावी माहौल गरम, ममता बनर्जी ने बाहरी लोगों की एंट्री पर जताई चिंता

बंगाल में चुनावी माहौल गरम, ममता बनर्जी ने बाहरी लोगों की एंट्री पर जताई चिंता

पश्चिम बंगाल, 11 Apr, (Political Insight): पश्चिम बंगालकी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आगामी चुनावों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया और मतगणना के दौरान विशेष निगरानी बनाए रखने की अपील की है।

ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) और चुनाव आयोग (Election Commission) मिलकर सीमावर्ती इलाकों से राज्य अधिकारियों को हटाने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे बाहरी लोगों की एंट्री आसान हो सके। उनके अनुसार, चुनाव को प्रभावित करने के लिए बाहर से लोगों के साथ-साथ नकदी और नशीले पदार्थ लाने की भी साजिश रची जा रही है। उन्होंने दावा किया कि इसी तरह की रणनीति पहले असम में भी अपनाई गई थी।

मुख्यमंत्री ने मतगणना के दिन को लेकर भी चिंता जताई और कहा कि शुरुआती रुझानों में भाजपा को बढ़त दिखाने और ईवीएम में गड़बड़ी की कोशिश हो सकती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि अंतिम राउंड तक कड़ी निगरानी रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर बनाए रखें।

ममता बनर्जी के इस बयान के बाद राज्य की सियासत और गरमा गई है, जहां चुनावी पारदर्शिता और निष्पक्षता को लेकर आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं।

ये भी पढ़ें- 

 

Related Posts

मध्य प्रदेश HC ने भोजशाला परिसर को माना मंदिर, वाग्देवी प्रतिमा वापस लाने के निर्देश

मध्य प्रदेश, May 15, (Political Insight) : भोजशाला विवाद को लेकर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने बड़ा फैसला सुनाते हुए भोजशाला परिसर को मंदिर माना है। HC ने कहा कि…

भारत-UAE रिश्तों को मिली नई मजबूती, कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर

नई दिल्ली, May 15, (Political Insight) : PM नरेंद्र मोदी अपने पांच दिवसीय विदेश दौरे के पहले चरण में UAE की राजधानी अबूधाबी पहुंचे, जहां उनका गार्ड ऑफ ऑनर के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान PM मोदी…