महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती पर देशभर में कार्यक्रम, शीर्ष नेताओं ने किया नमन

महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती पर देशभर में कार्यक्रम, शीर्ष नेताओं ने किया नमन

11 Apr, (Political Insight): महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती के अवसर पर देशभर में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर द्रौपदी मुर्मू, नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी सहित कई नेताओं ने उनके योगदान को याद किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने संदेश में कहा कि महात्मा फुले की 200वीं जयंती वर्ष के समारोहों की शुरुआत हो रही है। उन्होंने अपने पूरे जीवन को शिक्षा, ज्ञान और जनकल्याण के लिए समर्पित किया। पीएम मोदी ने लिखा कि फुले आज भी करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत बने हुए हैं और उनके विचार समाज को आगे बढ़ने की दिशा दिखाते हैं।

वहीं, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी X पर पोस्ट कर महात्मा फुले को नमन किया। उन्होंने कहा कि फुले ने अपना जीवन बहुजनों के अधिकारों और सामाजिक न्याय के लिए समर्पित किया। भेदभाव और असमानता के खिलाफ उनका संघर्ष देश को समानता का मार्ग दिखाता है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी इस अवसर पर महात्मा फुले को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके सामाजिक सुधारों को देश के लिए प्रेरणादायक बताया।

महात्मा ज्योतिराव फुले को भारतीय समाज में शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के अग्रदूत के रूप में जाना जाता है। उनकी जयंती के अवसर पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जहां उनके विचारों और योगदान को याद किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- 

Related Posts

भारत को संदेश, पाकिस्तान का बचाव, तुर्की के विदेश मंत्री ने क्या कहा?

नई दिल्ली, June 4, (Political Insight) : ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के समर्थन में खड़े होकर तुर्की ने भारत के प्रति अपना विरोधी रुख दिखाया था। अब तुर्की के…

CJP का 6 जून को दिल्ली में प्रदर्शन, जानिए कौन हैं पार्टी के तीन नए प्रवक्ता

नई दिल्ली, June 4, (Political Insight) : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) 6 जून को दिल्ली में बड़े स्तर पर विरोध-प्रदर्शन करने जा रही है। सोशल मीडिया पर मजाक के रूप…