LPG रिफिल समय-सीमा पर अफवाहें बेबुनियाद, सरकार ने जारी किया स्पष्टीकरण

LPG रिफिल समय-सीमा पर अफवाहें बेबुनियाद, सरकार ने जारी किया स्पष्टीकरण

नई दिल्ली:- LPG सिलेंडर की रिफिल बुकिंग समय-सीमा में बदलाव को लेकर सोशल मीडिया और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में चल रहे दावों को केंद्र सरकार ने सिरे से खारिज कर दिया है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि LPG रिफिल बुकिंग के नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है और मौजूदा व्यवस्था पहले की तरह ही लागू है।

मंत्रालय के अनुसार, हाल के दिनों में कुछ खबरों और पोस्ट में यह दावा किया जा रहा था कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत रिफिल बुकिंग की समय-सीमा 45 दिन कर दी गई है, जबकि गैर- प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) उपभोक्ताओं के लिए सिंगल सिलेंडर पर 25 दिन और डबल सिलेंडर पर 35 दिन की नई समय-सीमा तय की गई है। सरकार ने इन दावों को पूरी तरह भ्रामक बताया है।

आपको बता दे कि मंत्रालय ने बिल्कुल साफ कर दिया है कि वर्तमान नियमों के तहत शहरी क्षेत्रों में LPG रिफिल बुकिंग की समय-सीमा 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन ही है, और यह सभी प्रकार के कनेक्शनों पर समान रूप से लागू होती है।

सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि वे ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही उन्हें आगे बढ़ाएं। साथ ही, किसी भी तरह की घबराहट में अनावश्यक रूप से गैस सिलेंडर बुकिंग से बचने की सलाह दी गई है।

मंत्रालय ने जारी की प्रेस विज्ञप्तिः-

मंत्रालय ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में यह भी भरोसा दिलाया है कि देश में LPG का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और किसी तरह की कोई कमी की स्थिति नहीं है। सभी रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं और सोमवार तक करीब 18,700 टन कमर्शियल LPG की आपूर्ति की जा चुकी है।

संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा के अनुसार, देशभर में पेट्रोल और डीजल का भी पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और एक लाख से अधिक पेट्रोल पंप सामान्य रूप से संचालित हो रहे हैं। इसके अलावा, पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन का तेजी से विस्तार किया जा रहा है और एक ही दिन में करीब 7,500 नए कनेक्शन जारी किए गए हैं।

सरकार ने यह भी कहा कि LPG आपूर्ति को और सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और नए स्रोत जोड़े जा रहे हैं। राज्यों को वितरण और निगरानी व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आपूर्ति सुचारू बनी रहे।

ये भी पढ़ें- 

Related Posts

CJP का 6 जून को दिल्ली में प्रदर्शन, जानिए कौन हैं पार्टी के तीन नए प्रवक्ता

नई दिल्ली, June 4, (Political Insight) : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) 6 जून को दिल्ली में बड़े स्तर पर विरोध-प्रदर्शन करने जा रही है। सोशल मीडिया पर मजाक के रूप…

BJP जनता को राहत नहीं, महंगाई और भ्रष्टाचार दे रही: अभय चौटाला

हरियाणा, June 4, (Political Insight) : इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने BJP सरकार पर जनता की समस्याओं को बढ़ाने का आरोप लगाया है। उन्होंने…