भारतीय परिधान में नजर आए इजरायली PM नेतन्याहु

भारतीय परिधान में नजर आए इजरायली PM नेतन्याहु

नई दिल्लीः- PM मोदी दो दिवसीय दौरे पर इजरायल पहुंचे, जहां उनका औपचारिक स्वागत प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू ने किया। एयरपोर्ट पर दोनों नेताओं के बीच आत्मीयता भरा माहौल देखने को मिला।

स्वागत के दौरान एक हल्का-फुल्का क्षण भी सामने आया, जब सारा नेतन्याहू ने PM मोदी से हाथ मिलाया। इस पर नेतन्याहू ने मुस्कुराते हुए कहा कि उनकी पत्नी और PM मोदी के परिधानों का ‘सैफरन’ रंग आपस में मेल खा रहा है। इस टिप्पणी पर तीनों नेताओं ने हंसी साझा की।

गौरतलब है कि इस दौरे के दौरान नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन किया। खास बात यह रही कि इजरायली प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर पारंपरिक भारतीय परिधान धारण कर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया।

उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि संयुक्त रात्रिभोज से पहले उन्होंने अपने मित्र प्रधानमंत्री मोदी को भारतीय परिधान पहनकर चौंकाया।

दौरे के दूसरे दिन PM मोदी ने इजरायल की संसद ‘नेसेट’ को संबोधित किया। ऐसा करने वाले वह पहले भारतीय प्रधानमंत्री बन गए। उनके संबोधन के दौरान सांसदों ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया, जबकि संसद के स्पीकर ने हिंदी में उनका स्वागत किया।

संसद में संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने PM मोदी को “इजरायल का महान मित्र” और “भारत-इजरायल गठबंधन का सशक्त समर्थक” बताया। उन्होंने कहा कि यरूशलम में प्रधानमंत्री मोदी और उनके प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए उन्हें अत्यंत प्रसन्नता हो रही है।

नेतन्याहू ने अपने संबोधन में दोनों देशों के बढ़ते संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि पिछली मुलाकात के बाद भारत और इजरायल ने व्यापार, सहयोग और आपसी समझ को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने व्यापार दोगुना, सहयोग तिगुना और पारस्परिक समझ को चौगुना किया है, जो द्विपक्षीय संबंधों की मजबूती को दर्शाता है।

ये भी पढ़ें- 

Related Posts

महिला आरक्षण बिल पर संसद में गरमाई बहस, अखिलेश यादव ने उठाए मंशा और प्रक्रिया पर सवाल

नई दिल्ली, 18 Apr, (Political Insight): संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण संशोधन बिल को लेकर शुक्रवार को तीखी बहस देखने को मिली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश…

महिला आरक्षण संशोधन बिल पर सरकार को झटका, 298 बनाम 230 वोटों से नहीं मिला बहुमत

नई दिल्ली, 18 Apr, (Political Insight): संसद के विशेष सत्र के दूसरे दिन लोकसभा में महिला आरक्षण कानून में संशोधन और परिसीमन आयोग से जुड़े अहम बिलों पर तीखी बहस…