भारत-इजरायल भाईचारे पर कोई बॉलीवुड फिल्म बने, तो वह बड़ी हिट साबित होगी:- PM मोदी

भारत-इजरायल भाईचारे पर कोई बॉलीवुड फिल्म बने, तो वह बड़ी हिट साबित होगी:- PM मोदी

नई दिल्ली:- PM मोदी इजरायल के दो दिवसीय दौरे पर हैं, जहां उनके समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर नेतन्याहू ने कहा कि यदि भारत-इजरायल भाईचारे पर कोई बॉलीवुड फिल्म बने, तो वह बड़ी हिट साबित होगी। उनकी यह टिप्पणी दोनों देशों के मजबूत और बहुआयामी संबंधों को दर्शाती है।

सिनेमा के जरिए मजबूत होते संबंध:-

इजरायल में भारतीय सिनेमा, खासकर बॉलीवुड, को लेकर खासा उत्साह देखा जाता है। वर्ष 2018 में भारत यात्रा के दौरान नेतन्याहू ने भी बॉलीवुड के प्रति अपनी पसंद जाहिर की थी। प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा वर्ष 2017 के ऐतिहासिक इजरायल दौरे के बाद उनकी दूसरी यात्रा है। इस दौरान दोनों नेता सुरक्षा, अर्थव्यवस्था, प्रौद्योगिकी और सांस्कृतिक सहयोग जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं।

2018 का फिल्म सह-निर्माण समझौता:-

आपको बता दें कि भारत और इजरायल के बीच फिल्म सह-निर्माण समझौते पर वर्ष 2018 में हस्ताक्षर हुए थे, जब नेतन्याहू भारत आए थे। इस समझौते को प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी थी। समझौते के तहत सह-निर्मित फिल्मों को दोनों देशों में राष्ट्रीय फिल्म का दर्जा दिया गया है, जिससे उन्हें वित्तीय, तकनीकी और वितरण से जुड़ी सुविधाएं मिलती हैं।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस पहल से दोनों देशों के रचनात्मक, तकनीकी और वित्तीय संसाधनों का साझा उपयोग संभव हुआ है। सह-निर्मित फिल्में दोनों देशों के फिल्म समारोहों में घरेलू फिल्मों की तरह भाग ले सकती हैं और निर्माण व पोस्ट-प्रोडक्शन में प्रोत्साहन भी प्राप्त कर सकती हैं।

‘शालोम बॉलीवुड’ से सांस्कृतिक सेतु:-

वर्ष 2018 में भारत यात्रा के दौरान नेतन्याहू ने ‘शालोम बॉलीवुड’ कार्यक्रम में भाग लिया था, जहां उन्होंने महानायक अमिताभ बच्चन और फिल्मकार इम्तियाज अली समेत कई कलाकारों से मुलाकात की थी। उन्होंने भारतीय फिल्म निर्माताओं को इजरायल में शूटिंग के लिए आमंत्रित भी किया था।

गौरतलब है कि भारत और इजरायल के बीच रक्षा, कृषि, ऊर्जा, विज्ञान और फार्मास्युटिकल्स जैसे क्षेत्रों में पहले से ही मजबूत सहयोग है। अब फिल्म और संस्कृति के क्षेत्र में बढ़ता जुड़ाव दोनों देशों के रिश्तों को नई ऊंचाई दे रहा |

ये भी पढ़ें- 

Related Posts

मध्य प्रदेश HC ने भोजशाला परिसर को माना मंदिर, वाग्देवी प्रतिमा वापस लाने के निर्देश

मध्य प्रदेश, May 15, (Political Insight) : भोजशाला विवाद को लेकर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने बड़ा फैसला सुनाते हुए भोजशाला परिसर को मंदिर माना है। HC ने कहा कि…

भारत-UAE रिश्तों को मिली नई मजबूती, कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर

नई दिल्ली, May 15, (Political Insight) : PM नरेंद्र मोदी अपने पांच दिवसीय विदेश दौरे के पहले चरण में UAE की राजधानी अबूधाबी पहुंचे, जहां उनका गार्ड ऑफ ऑनर के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान PM मोदी…