डॉ. भीमराव अंबेडकर की 70वीं पुण्यतिथि: राष्ट्र कर रहा नमन

डॉ. भीमराव अंबेडकर की 70वीं पुण्यतिथि: राष्ट्र कर रहा नमन

नई दिल्लीः- राष्ट्र आज भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 70वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है, जिसे महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया जाता है। डॉ. अंबेडकर भारतीय संविधान के मुख्य निर्माता और सामाजिक न्याय के अग्रदूत थे। इस अवसर पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं।

नई दिल्ली के संसद भवन परिसर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने डॉ. अंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की। संसद परिसर जनता के लिए खुला रहेगा ताकि श्रद्धांजलि दी जा सके।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के अपने संदेश में कहा कि, डॉ. अंबेडकर ने पीढ़ियों को मानवीय गरिमा बनाए रखने एवं लोकतंत्र की नींव मजबूत करने के लिए प्रेरित किया।

डॉ. अंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की ओर से डॉ. अंबेडकर फाउंडेशन द्वारा प्रतिवर्ष मनाया जाता है।
महापरिनिर्वाण” शब्द ‘बौद्ध दर्शन’ से निकला है जो जन्म और मृत्यु के चक्र से मुक्ति का प्रतीक है तथा बौद्ध कैलेंडर में सबसे पवित्र दिन है।

ये भी पढ़ें-

Related Posts

महिला आरक्षण बिल पर संसद में गरमाई बहस, अखिलेश यादव ने उठाए मंशा और प्रक्रिया पर सवाल

नई दिल्ली, 18 Apr, (Political Insight): संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण संशोधन बिल को लेकर शुक्रवार को तीखी बहस देखने को मिली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश…

महिला आरक्षण संशोधन बिल पर सरकार को झटका, 298 बनाम 230 वोटों से नहीं मिला बहुमत

नई दिल्ली, 18 Apr, (Political Insight): संसद के विशेष सत्र के दूसरे दिन लोकसभा में महिला आरक्षण कानून में संशोधन और परिसीमन आयोग से जुड़े अहम बिलों पर तीखी बहस…