प्रधानमंत्री मोदी आज नई दिल्ली में रूस के राष्ट्रपति पुतिन के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे

प्रधानमंत्री मोदी आज नई दिल्ली में रूस के राष्ट्रपति पुतिन के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे

नई दिल्लीः- प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज नई दिल्ली में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इस दौरान दोनों नेता द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति की समीक्षा करेंगे और आपसी हित के क्षेत्रीय तथा वैश्विक मुद्दों पर विचार-विर्माश करेंगे। वार्ता में व्यापार, अर्थव्यवस्था, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, संस्कृति और मीडिया से संबंधित क्षेत्रों सहित कई समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। राष्ट्रपति पुतिन 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए भारत की सरकारी दौरे पर कल शाम नई दिल्ली पहुँचे। प्रधानमंत्री मोदी ने हवाई अड्डे पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

राष्ट्रपति पुतिन का आज सुबह राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया जाएगा, उसके बाद वे राजघाट पर महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज शाम श्री पुतिन के सम्मान में भोज का आयोजन करेंगी।

आपको बताते चले कि, भारत और रूस अपनी रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की 25वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच वार्षिक शिखर सम्मेलन दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी का सर्वोच्च संवाद मंच है। अब तक 22 शिखर सम्मेलनों का आयोजन भारत और रूस में बारी-बारी से हो चुका है।

ये भी पढ़ें-

Related Posts

कर्नाटक को मिला नया CM, डीके शिवकुमार ने ली शपथ; परमेश्वर बने उपमुख्यमंत्री

कर्नाटक, June 3, ( Political Insight) : कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार ने बुधवार को पद और गोपनीयता की शपथ लेकर राज्य…

West Bengal: चुनावी हार के बाद TMC का बड़ा एक्शन, सभी संगठनात्मक समितियां भंग

कोलकाता, June 3, ( Political Insight) : तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने बुधवार को पश्चिम बंगाल में अपनी सभी संगठनात्मक समितियों और सहयोगी संगठनों को तत्काल प्रभाव से भंग करने की…