M मोदी ने दिखाई मारुति E-Vitara को हरी झंडी, 100 देशों में होगा निर्यात

M मोदी ने दिखाई मारुति E-Vitara को हरी झंडी, 100 देशों में होगा निर्यात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने हाल ही के गुजरात दौरे के दौरान अहमदाबाद में मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक कार, ई-विटारा को हरी झंडी दिखाई. ये स्वदेशी उद्योगों और इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में भारत की प्रगति को दर्शाती है. ये मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार है। ये गाड़ी पूरी तरह से भारत में ही बनी है । मारुति सुजुकी ने घोषणा की है कि ये कार 100 देशों में निर्यात की जाएगी जैसे यूरोप और जापान ।

PM मोदी ने कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज मेक इन इंडिया में नया अध्याय जुड़ा है। अब विदेशों में चलने वाली इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर भी मेड इन इंडिया लिखा होगा। इससे पहले, प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि यह ऐतिहासिक पहल भारत के हरित परिवहन के वैश्विक केंद्र के रूप में उभरने को दर्शाती है और साथ ही ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के प्रति प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाती है. इस उपलब्धि के साथ, भारत अब सुजुकी के इलेक्ट्रिक वाहनों का वैश्विक विनिर्माण केंद्र बन जाएगा.।

इस कार में 49kWh और 61kWh के दो बैटरी पैक ऑप्शन मिलेंगे। कंपनी का दावा है कि कार एक बर फुल चार्ज करने पर 500 किलोमीटर से ज्यादा चलेगी। इलेक्ट्रिक SUV का प्रोडक्शन फरवरी-2025 से सुजुकी मोटर गुजरात प्राइवेट लिमिटेड के प्लांट में हो चुका है। सुरक्षा के लिहाज से E-Vitara किसी से कम नहीं है. इसमें 7 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, ऑटो-होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और लेवल 2 ADAS (Advanced Driver Assistance System) जैसे फीचर्स दिए गए हैं. ये फीचर्स न केवल ड्राइवर बल्कि पैसेंजर की भी सुरक्षा को और मजबूत बनाते हैं.

ये भी पढ़ें-

Related Posts

महिला आरक्षण बिल पर संसद में गरमाई बहस, अखिलेश यादव ने उठाए मंशा और प्रक्रिया पर सवाल

नई दिल्ली, 18 Apr, (Political Insight): संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण संशोधन बिल को लेकर शुक्रवार को तीखी बहस देखने को मिली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश…

महिला आरक्षण संशोधन बिल पर सरकार को झटका, 298 बनाम 230 वोटों से नहीं मिला बहुमत

नई दिल्ली, 18 Apr, (Political Insight): संसद के विशेष सत्र के दूसरे दिन लोकसभा में महिला आरक्षण कानून में संशोधन और परिसीमन आयोग से जुड़े अहम बिलों पर तीखी बहस…