मुंबई पानी-पानी, सिस्टम नाकाम: कहां गया 74 हज़ार करोड़?

मुंबई पानी-पानी, सिस्टम नाकाम: कहां गया 74 हज़ार करोड़?

महाराष्ट्र में बहुत बारिश हो रही है। मुंबई का हाल बेहाल हो गया है। शहर में बाढ़ की तस्वीरों और वीडियो को इंटरनेट पर बाढ़ आई है। लोग मुंबई बारिश के बाद हुए हाल को लेकर चर्चा कर रहे हैं। बीएमसी के दावों की पोल खुल गई है। मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन सेवा कई जगहों पर रद्द है तो हार्बर लाइन पर 15 घंटे बाद लोकल ट्रेन सेवा बहाल हुई है।

वहीं राज्य में बारिश से जुड़ी घटनाओं में पिछले 24 घंटे में छह लोगों की मौत हो गई है। महाराष्ट्र में सेंट्रल रेलवे ने 14 ट्रेनें (7 जोड़ी) कैंसिल कर दीं। 250 से ज्यादा फ्लाइट देरी से उड़ीं। दृश्यता कम होने से मुंबई एयरपोर्ट से 8 फ्लाइट को डायवर्ट किया गया। वहीं, ट्रैक डूबने से लोकल ट्रेन भी थमी रही। अगले 48 घंटे मुंबई, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिले में रेड अलर्ट है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा- NDRF और SDRF समेत डिजास्टर मैनेजमेंट से जुड़ी सभी एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। जान-माल और फसलों के नुकसान के लिए तत्काल मदद के आदेश हैं। नागरिकों को हर तीन घंटे में मौसम का अपडेट दिया जा रहा है।

लगातार हो रही बारिश के चलते मुंबई में आया सैलाब 74 हजार करोड़ रुपए अपने साथ बहा ले गया…चौंक गए लेकिन ये सौ फीसदी सच है…कैसे है…आपको वो बताता हूं…देश के इस सबसे अमीर शहर के सबसे अमीर नगर निगम यानि बीएमसी का सालाना बजट 74 हजार करोड़ रुपए है…इन पैसों से उसे मुंबईकरों को बारिश में जलभराव से बचाने की जिम्मेदारी निभानी होती है…हर बार बीएमसी ऐसे इंतजाम करने के दावे भी करता है लेकिन एक बार फिर बारिश उसके दावों को अपने साथ बहा ले गई…पूरी मुंबई सैलाब में गोते लगा रही है..यहां तक कि भारी भरकम टैक्स अदा करने वाले बॉलीवुड के सितारों के घर भी बादलों की जलसेना से बच नहीं पाए हैं.।

मौसम विभाग ने कई इलाकों के लिए आज रेड अलर्ट जारी किया है. कुर्ला से डोंबिवली तक हाहाकार मचा हुआ है. वहीं ठाणे में भी बारिश से हालात काफी बिगड़ गए हैं. मुंबई में भी जगह-जगह पानी भर गया है, जिसकी वजह से लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी हो रही है. कहीं बस और गाड़ी डूब गई तो कहीं पानी में सांप तैरते हुए दिखाई दिए। मुंबई में हो रही भारी बारिश की वजह से जलस्तर में हो रही बढ़ोतरी के बाद गेटवे ऑफ इंडिया तक पानी पहुंच गया है. गेटवे ऑफ इंडिया समंदर की लहरों में समया हुआ नजर आ रहा है. भारी बारिश से मुंबई का हाल बेहाल है.

ये भी पढ़ें-

Related Posts

दिल्ली कृषि सम्मेलन: शिवराज सिंह चौहान ने कृषि सुधारों को दी नई दिशा

नई दिल्ली, May 29 (Political Insight) : नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन-खरीफ अभियान 2026 के दूसरे दिन केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यों…

भारत की आध्यात्मिक विरासत और आधुनिक नेतृत्व विश्व को प्रेरित कर रहे हैं : उपराष्ट्रपति

बेंगलुरु, May 30 (Political Insight) : बेंगलुरु में आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के 45 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित वैश्विक समारोह में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में उन्होंने संगठन…