जगदीप धनखड़ को लेकर सस्पेंस जारी: इस्तीफा स्वास्थ्य कारणों से या कुछ और

जगदीप धनखड़ को लेकर सस्पेंस जारी: इस्तीफा स्वास्थ्य कारणों से या कुछ और

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कहां हैं? यह सवाल लगातार विपक्ष पूछ रहा है. जगदीप धनखड़ ने को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है. विपक्ष लगातार कह रहा है कि जगदीप धनखड़ को हाउस अरेस्ट किया गया है. अब इस पर खुद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जवाब आया है. जगदीप धनखड़ के इस्तीफे को लेकर जारी अटकलों पर अमित शाह ने विपक्ष के हाउस अरेस्ट के दावे को खारिज किया है. उन्होंने कहा कि जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दिया है.

शाह ने कहा कि जगदीप धनखड़ संवैधानिक पद पर थे। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान अच्छा काम किया। वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि जहां तक जगदीप धनखड़ के इस्तीफे की बात है, उन्होंने निजी स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया था। इस्तीफे के बाद से ही पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आ रही है। राहुल गांधी सहित विपक्ष के कई नेता यह सवाल उठा चुके हैं कि आखिर जगदीप धनखड़ हैं कहां और अगर उनकी तबीयत खराब है तो उनके बारे में कुछ पता क्यों नहीं चल पा रहा है।

वहीं, सुप्रीम कोर्ट के सीनियर वकील कपिल सिब्बल ने भी सवाल उठाया कि क्या जगदीप धनखड़ की सार्वजनिक दृष्टि से अनुपस्थिति को देखते हुए एक बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की जानी चाहिए. हालांकि, भाजपा ने कहा है कि जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दिया और उनके साथ किसी भी मतभेद के सुझावों को खारिज कर दिया. जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई को संसद के मानसून सत्र के पहले दिन इस्तीफा दिया था.

ये भी पढ़ें-

Related Posts

कर्नाटक को मिला नया CM, डीके शिवकुमार ने ली शपथ; परमेश्वर बने उपमुख्यमंत्री

कर्नाटक, June 3, ( Political Insight) : कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार ने बुधवार को पद और गोपनीयता की शपथ लेकर राज्य…

West Bengal: चुनावी हार के बाद TMC का बड़ा एक्शन, सभी संगठनात्मक समितियां भंग

कोलकाता, June 3, ( Political Insight) : तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने बुधवार को पश्चिम बंगाल में अपनी सभी संगठनात्मक समितियों और सहयोगी संगठनों को तत्काल प्रभाव से भंग करने की…