BJD को बड़ा झटका : राज्यसभा सांसद देबाशीष सामंतराय ने दिया इस्तीफा

BJD को बड़ा झटका : राज्यसभा सांसद देबाशीश सामंतराय ने दिया इस्तीफा

भुवनेश्वर, May 25, (Political Insight) : बीजू जनता दल के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद देबाशीष सामंतराय ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। नवीन पटनायक के करीबी माने जाने वाले देबाशीष सामंतराय ने अपने इस्तीफे की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर दी। उन्होंने इस्तीफे के पीछे पार्टी में लगातार हो रही उपेक्षा को वजह बताया।

देबाशीष सामंतराय ने एक्स पर लिखा, “नवीन पटनायक जी को मेरा त्यागपत्र। पार्टी की स्थापना से लेकर आज तक मैंने सेवा, संगठन और समर्पण की भावना के साथ काम किया है। भविष्य में भी मैं ओडिशा की जनता के लिए अपना संघर्ष जारी रखूंगा। जय जगन्नाथ।”

पार्टी का जताया आभार

देबाशीष सामंतराय ने कहा कि वह 25 मई, यानी आज BJD की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने राज्यसभा के लिए मनोनीत किए जाने पर नवीन पटनायक का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें अविभाजित कटक जिले की जनता की सेवा करने और राष्ट्रीय स्तर पर ओडिशा के मुद्दों को उठाने का अवसर मिला। उन्होंने कहा, “मैं आपका सदा आभारी रहूंगा कि आपने मुझे जनता की आवाज उठाने का अवसर दिया।”

पार्टी में उपेक्षा का लगाया आरोप

हालांकि, देबाशीष सामंतराय ने यह भी कहा कि हाल के दिनों में पार्टी में उन्हें लगातार नजरअंदाज और अपमानित महसूस कराया जा रहा था।

उन्होंने कहा, “मैंने हमेशा खुद को पार्टी के हित में समर्पित किया और वर्षों तक पूरी ईमानदारी एवं प्रतिबद्धता के साथ काम किया। लेकिन हाल के दिनों में मेरी लगातार उपेक्षा की गई। इसी कारण मैंने सार्वजनिक हित में यह कठिन फैसला लिया है।” उन्होंने पार्टी नेतृत्व से अपना इस्तीफा स्वीकार करने का अनुरोध भी किया।

ये भी पढ़ें- 

Related Posts

बिहार विधान परिषद चुनाव: एनडीए ने अति पिछड़ों और महिलाओं पर खेला दांव, पवन सिंह समेत 9 उम्मीदवारों का ऐलान

बिहार, June 5, (Political Insight) : बिहार विधान परिषद की नौ सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए एनडीए ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इनमें आठ सीटों…

‘क्या आपको पता था? मुझे तो नहीं…’ इस्तीफे की अफवाहों पर सुरेश गोपी का मजेदार जवाब

केरल, June 5, (Political Insight) : तमिलनाडु BJP के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई के इस्तीफे के बीच केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें…