देश में Petrol-Diesel पर सियासत गरमाई, विपक्ष ने केंद्र सरकार को घेरा

देश में Petrol-Diesel पर सियासत गरमाई, विपक्ष ने केंद्र सरकार को घेरा

नई दिल्ली, May 25, (Political Insight) : देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार चौथी बार बढ़ोतरी होने के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। ईंधन के दाम बढ़ने पर विपक्ष ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “महंगाई बढ़ाना सरकार का स्थायी एजेंडा बन गया है। चुनाव के समय वादे किए जाते हैं और बाकी समय जनता की जेब पर बोझ डाला जाता है।” वहीं, अरविंद केजरीवाल ने भी केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए सवाल उठाया कि “प्रधानमंत्री की क्या मजबूरी है, आखिर सरकार रूस और ईरान से सस्ता तेल क्यों नहीं खरीद रही?”

महंगाई मानव मोदी का फिर हमला : राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा, “महंगाई मानव मोदी का फिर से हमला हुआ है। पेट्रोल-डीजल के दाम किश्तों में बढ़ाए जा रहे हैं, ताकि चुपके-चुपके जनता की जेब कटती रहे।” उन्होंने कहा कि वह महीनों से आर्थिक संकट की चेतावनी दे रहे थे, लेकिन प्रधानमंत्री चुनावी राजनीति में व्यस्त थे। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल-डीजल करीब 8 रुपये महंगा कर दिया गया और आने वाले दिनों में कीमतें और बढ़ सकती हैं। कांग्रेस नेता ने कहा, “महंगाई मानव मोदी का एक ही काम है— चुनाव के समय वादे करना और बाकी समय जनता की जेब पर वार करना।”

खरगे बोले- फ्यूल लूट का हमला जारी

मल्लिकार्जुन खरगे ने भी केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “फ्यूल लूट का रोजाना हमला अभी खत्म नहीं हुआ है।” उन्होंने कहा कि 10 दिनों में चौथी बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं। खरगे ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार आम लोगों की बचत को “जला” रही है।

पीएम की क्या है मजबूरी?

अरविंद केजरीवाल ने अपने एक्स पोस्ट में सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर सरकार रूस और ईरान से सस्ता तेल और गैस क्यों नहीं खरीद रही है। उन्होंने पूछा कि “मोदी सरकार की ऐसी क्या मजबूरी है कि वह सस्ते तेल का फायदा देश की जनता को नहीं दे रही?”

इसके साथ ही TMC ने भी केंद्र सरकार पर हमला बोला। पार्टी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने एक बार फिर जनता से किए गए वादों को तोड़ा है और महंगाई पर नियंत्रण पाने में विफल रही है। TMC ने कहा कि बढ़ती ईंधन कीमतों का सीधा असर मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों पर पड़ रहा है, जिससे आम लोगों को भारी आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें- 

Related Posts

BJD को बड़ा झटका : राज्यसभा सांसद देबाशीष सामंतराय ने दिया इस्तीफा

भुवनेश्वर, May 25, (Political Insight) : बीजू जनता दल के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद देबाशीष सामंतराय ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। नवीन पटनायक के…

ट्रंप ने PM मोदी को बताया ‘महान दोस्त’, बोले- भारत अमेरिका पर 100% भरोसा कर सकता है

नई दिल्ली, May 25, (Political Insight) : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और PM नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। ट्रंप ने पीएम मोदी को “महान प्रधानमंत्री”…