Congress का मोदी सरकार पर हमला, बोली- जनता बेहाल, तेल कंपनियां मालामाल

कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला, बोली- जनता बेहाल, तेल कंपनियां मालामाल

नई दिल्ली, May 25 (Political Insight) : पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है। कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया कि मोदी सरकार आम जनता की जेब पर लगातार बोझ डाल रही है, जबकि देश में तेल कंपनियां भारी मुनाफा कमा रही हैं।

रागिनी नायक ने कहा कि PM नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी चुनावी रैलियों में दावा कर रहे थे कि देश में तेल का कोई संकट नहीं है और महंगाई नहीं बढ़ेगी। लेकिन पिछले 11 दिनों में पेट्रोल करीब 8 रुपये और डीजल 7.80 रुपये महंगा हो चुका है।

कांग्रेस ने सवाल उठाया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें कम होने के बावजूद देश में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों किया जा रहा है। पार्टी ने आरोप लगाया कि एक्साइज ड्यूटी के जरिए सरकार ने 43 लाख करोड़ रुपये वसूले, लेकिन आम जनता को कोई राहत नहीं दी गई। रागिनी नायक ने कहा कि जहां चाह है वहां राह है। अगर सरकार चाहती तो तेल की कीमतों में जनता को राहत दे सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया।

रागिनी नायक ने दावा किया कि देश की तीन बड़ी तेल कंपनियों के चौथी तिमाही के संयुक्त मुनाफे में 41 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है और उनका कुल मुनाफा 19,470 करोड़ रुपये पहुंच गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता की जेब काटकर अपने “करीबी उद्योगपतियों” को फायदा पहुंचा रही है।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि महंगाई के कारण आम लोगों की हालत खराब हो गई है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “थाली है तो खाना नहीं, सिलेंडर है तो गैस नहीं, गाड़ी है तो पेट्रोल-डीजल नहीं।”

रागिनी नायक ने सरकार की विदेश नीति और आर्थिक प्रबंधन पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि देश में तेल संकट, बढ़ता कर्ज और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर सरकार गंभीर नहीं दिख रही है और सिर्फ प्रचार में व्यस्त है।

ये भी पढ़ें- 

Related Posts

बिहार विधान परिषद चुनाव: एनडीए ने अति पिछड़ों और महिलाओं पर खेला दांव, पवन सिंह समेत 9 उम्मीदवारों का ऐलान

बिहार, June 5, (Political Insight) : बिहार विधान परिषद की नौ सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए एनडीए ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इनमें आठ सीटों…

‘क्या आपको पता था? मुझे तो नहीं…’ इस्तीफे की अफवाहों पर सुरेश गोपी का मजेदार जवाब

केरल, June 5, (Political Insight) : तमिलनाडु BJP के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई के इस्तीफे के बीच केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें…