Bengal Bypoll : फाल्टा में खिला कमल, PM बोले- लोकतंत्र की जीत हुई

Bengal Bypoll : फाल्टा में खिला कमल, PM बोले- लोकतंत्र की जीत हुई

नई दिल्ली, May 25, (Political Insight) : भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट पर हुए पुनर्मतदान में शानदार जीत दर्ज की है। फाल्टा सीट पर BJP की बड़ी जीत के बाद PM नरेंद्र मोदी ने खुशी जताते हुए इसे लोकतंत्र की जीत बताया। PM मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि यह चुनाव परिणाम राज्य की जनता के भाजपा के प्रति अटूट विश्वास को दर्शाता है। BJP ने रविवार को फाल्टा विधानसभा सीट पर एक लाख से अधिक वोटों के अंतर से जीत हासिल की। लंबे समय से इस सीट को TMC का गढ़ माना जाता था, लेकिन इस बार पार्टी के उम्मीदवार जहांगीर खान चौथे स्थान पर रहे और उनकी जमानत भी जब्त हो गई।

लोकतंत्र की जीत हुई : पीएम मोदी

PM मोदी ने अपने पोस्ट में कहा, “जनता ने अपना फैसला सुना दिया। लोकतंत्र की जीत हुई और धमकियों की हार हुई।” उन्होंने फाल्टा सीट से बीजेपी उम्मीदवार देबांग्शु पांडा को ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई दी।

PM ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता BJP सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे विकास कार्यों को देख रही है और यही कारण है कि लोगों ने एक बार फिर भाजपा पर भरोसा जताया है। उन्होंने इस जीत के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं के असाधारण प्रयासों की भी सराहना की और राज्य के विकास के लिए लगातार काम करते रहने का भरोसा दिया।

एक लाख से ज्यादा वोटों से जीती बीजेपी

फाल्टा विधानसभा सीट पर BJP उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने 1,09,021 वोटों के भारी अंतर से जीत दर्ज की। उन्हें कुल 1,49,666 वोट मिले। वहीं, CPI (M) के उम्मीदवार शंभूनाथ कुर्मी 40,645 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। दूसरी ओर, TMC उम्मीदवार जहांगीर खान चौथे स्थान पर रहे और उनकी जमानत जब्त हो गई।

ये भी पढ़ें- 

Related Posts

बिहार विधान परिषद चुनाव: एनडीए ने अति पिछड़ों और महिलाओं पर खेला दांव, पवन सिंह समेत 9 उम्मीदवारों का ऐलान

बिहार, June 5, (Political Insight) : बिहार विधान परिषद की नौ सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए एनडीए ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इनमें आठ सीटों…

‘क्या आपको पता था? मुझे तो नहीं…’ इस्तीफे की अफवाहों पर सुरेश गोपी का मजेदार जवाब

केरल, June 5, (Political Insight) : तमिलनाडु BJP के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई के इस्तीफे के बीच केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें…