ट्रंप ने PM मोदी को बताया ‘महान दोस्त’, बोले- भारत अमेरिका पर 100% भरोसा कर सकता है

ट्रंप ने PM मोदी को बताया ‘महान दोस्त’, बोले- भारत अमेरिका पर 100% भरोसा कर सकता है

नई दिल्ली, May 25, (Political Insight) : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और PM नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। ट्रंप ने पीएम मोदी को “महान प्रधानमंत्री” और अपना “महान दोस्त” बताया। उन्होंने कहा कि वह PM मोदी के बहुत बड़े प्रशंसक हैं और भारत अमेरिका पर 100 फीसदी भरोसा कर सकता है।

दरअसल, अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के भारत मंडपम् में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ट्रंप ने अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर को फोन कर वहां मौजूद लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारत और प्रधानमंत्री मोदी की खुलकर सराहना की।

भारत को पता है किसे करना है कॉल

ट्रंप ने कहा कि भारत अमेरिका पर 100 फीसदी भरोसा कर सकता है। उन्होंने कहा, “जब भी भारत को किसी चीज की जरूरत होती है, उन्हें पता होता है कि किसे याद करना है। वे सीधे यहां फोन करते हैं। हमारे पास सबकुछ है।” उन्होंने अमेरिकी विदेश मंत्री Marco Rubio की भी तारीफ करते हुए कहा कि वह बेहतरीन व्यक्ति हैं और अमेरिका के इतिहास के सबसे महान विदेश मंत्रियों में गिने जाएंगे। ट्रंप ने आगे कहा, “प्रधानमंत्री मोदी को मेरा नमस्कार कहिएगा और उन्हें बता दीजिए कि मैं उनका बहुत बड़ा प्रशंसक हूं।”

ट्रंप की तारीफ के क्या हैं मायने?

ट्रंप का PM मोदी को “महान” बताना और उन्हें अपना करीबी दोस्त कहना कई कूटनीतिक संकेत देता है। उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील और टैरिफ को लेकर बातचीत जारी है।

इसके अलावा, QUAD, इंडो-पैसिफिक रणनीति, रक्षा सहयोग और टेक्नोलॉजी जैसे मुद्दों पर दोनों देशों की साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है।

वहीं, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो पहले ही संकेत दे चुके हैं कि दोनों देशों के बीच जल्द व्यापार समझौता हो सकता है। ऐसे में ट्रंप का यह बयान निवेश, टेक्नोलॉजी और व्यापार सहयोग को लेकर भरोसे का संदेश माना जा रहा है।

हालांकि, जानकारों का मानना है कि अमेरिका-ईरान तनाव, चीन दौरे में ट्रंप को मिली निराशा, टैरिफ वॉर और पाकिस्तान के साथ बढ़ती नजदीकियों के बाद भारत-अमेरिका संबंधों में आई खटास को कम करने के लिए भी ट्रंप यह बयान दे रहे हैं। कई विशेषज्ञ इसे ट्रंप का “डैमेज कंट्रोल” प्रयास भी मान रहे हैं।

ये भी पढ़ें- 

Related Posts

देश में Petrol-Diesel पर सियासत गरमाई, विपक्ष ने केंद्र सरकार को घेरा

नई दिल्ली, May 25, (Political Insight) : देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार चौथी बार बढ़ोतरी होने के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। ईंधन के दाम बढ़ने पर…

Bengal Bypoll : फाल्टा में खिला कमल, PM बोले- लोकतंत्र की जीत हुई

नई दिल्ली, May 25, (Political Insight) : भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट पर हुए पुनर्मतदान में शानदार जीत दर्ज की है। फाल्टा सीट पर BJP…