ओवैसी की तारीफ, Congress पर वार; किरेन रिजिजू के बयान से बढ़ी सियासत

रिजिजू बोले- ओवैसी बड़े मुस्लिम नेता, Congress बन चुकी है ‘मुस्लिम लीग’

नई दिल्ली, May 20, (Political Insight) : केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक बयान दिया है, जिसकी राजनीतिक गलियारों में काफी चर्चा हो रही है। रिजिजू ने अपनी पोस्ट में ओवैसी को देश के बड़े मुस्लिम नेताओं में से एक बताते हुए कांग्रेस पर भी निशाना साधा। केंद्रीय मंत्री ने लिखा, “ओवैसी साहब, आप भारत के सबसे बड़े मुस्लिम नेताओं में से एक हैं, क्योंकि आप हमेशा मुसलमानों के अधिकारों की बात करते हैं। लेकिन यह याद रखिए कि कांग्रेस अब मुस्लिम लीग जैसी पार्टी बन गई है।”

मुसलमानों की आबादी पर भी बोले रिजिजू

किरेन रिजिजू ने अपने पोस्ट में भारत में मुस्लिम आबादी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भले ही भारत में मुसलमानों को अल्पसंख्यक घोषित किया गया हो, लेकिन उन्हें खुद को छोटा महसूस नहीं करना चाहिए। रिजिजू के अनुसार, यदि भारतीय मुसलमानों को एक अलग राष्ट्र के रूप में देखा जाए, तो उनकी आबादी दुनिया के सबसे बड़े देशों में शामिल हो सकती है।

भारत में सभी समुदाय सुरक्षित’

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत में हर धर्म के लोगों को बराबरी का अधिकार मिला है और सभी समुदाय सुरक्षित हैं। उन्होंने पारसी समुदाय का उदाहरण देते हुए कहा कि करीब 53 हजार की आबादी वाला पारसी समाज भी भारत में उतना ही सुरक्षित है, जितना मुस्लिम समुदाय। रिजिजू ने अपने बयान में यह दावा भी किया कि भारत में सभी धर्मों और समुदायों ने प्रगति की है, लेकिन प्रतिशत के हिसाब से केवल पारसी और हिंदू आबादी में कमी दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें- 

Related Posts

बिहार विधान परिषद चुनाव: एनडीए ने अति पिछड़ों और महिलाओं पर खेला दांव, पवन सिंह समेत 9 उम्मीदवारों का ऐलान

बिहार, June 5, (Political Insight) : बिहार विधान परिषद की नौ सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए एनडीए ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इनमें आठ सीटों…

‘क्या आपको पता था? मुझे तो नहीं…’ इस्तीफे की अफवाहों पर सुरेश गोपी का मजेदार जवाब

केरल, June 5, (Political Insight) : तमिलनाडु BJP के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई के इस्तीफे के बीच केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें…