हेला लिंग ने राहुल गांधी से मांगा इंटरव्यू, पूछा- क्या आप उपलब्ध हैं?

हेले लिंग ने राहुल गांधी से मांगा इंटरव्यू, पूछा- क्या आप उपलब्ध हैं?

नई दिल्ली, May 19, (Political Insights) : PM नरेंद्र मोदी के नॉर्वे दौरे के दौरान उनसे सवाल पूछने वाली महिला पत्रकार हेला लिंग एक बार फिर चर्चा में हैं। यह पूरा घटनाक्रम उस समय सामने आया जब PM मोदी नॉर्वे के प्रधानमंत्री के साथ मंच से नीचे उतर रहे थे। इसी दौरान पत्रकार हेला लिंग ने PM मोदी से सवाल किया, जिसका वीडियो बाद में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा किया गया। वीडियो पोस्ट करते हुए हेला लिंग ने भारत में प्रेस स्वतंत्रता को लेकर सवाल उठाए, जिसके बाद यह मामला राजनीतिक बहस का विषय बन गया। इस पर कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi ने भी प्रतिक्रिया दी। राहुल गांधी की पोस्ट पर जवाब देते हुए हेला लिंग ने उनसे इंटरव्यू देने की इच्छा भी जताई है, जिससे यह मामला और अधिक सुर्खियों में आ गया है।

नॉर्वे की महिला पत्रकार हेला लिंग ने कांग्रेस नेता Rahul Gandhi से संपर्क कर फोन इंटरव्यू के लिए अनुरोध किया है। उन्होंने राहुल गांधी की सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए पूछा कि क्या वह फोन इंटरव्यू के लिए उपलब्ध हैं और नॉर्वे यात्रा को वे किस दृष्टि से देखते हैं।

दरअसल, यह पूरा मामला उस वीडियो से जुड़ा है जिसमें हेला लिंग को यह पूछते सुना जा सकता है कि PM मोदी दुनिया की सबसे स्वतंत्र प्रेस के सवालों का जवाब क्यों नहीं देते। राहुल गांधी ने इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए PM मोदी पर सवालों से बचने और घबराने का आरोप लगाया। उन्होंने लिखा कि जब छिपाने के लिए कुछ नहीं होता, तो डरने की कोई जरूरत नहीं होती। साथ ही उन्होंने कहा कि जब दुनिया एक ऐसे प्रधानमंत्री को देखती है जो सवालों से बचते हैं, तो इससे देश की छवि पर असर पड़ता है।

ये भी पढ़ें- 

Related Posts

बिहार विधान परिषद चुनाव: एनडीए ने अति पिछड़ों और महिलाओं पर खेला दांव, पवन सिंह समेत 9 उम्मीदवारों का ऐलान

बिहार, June 5, (Political Insight) : बिहार विधान परिषद की नौ सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए एनडीए ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इनमें आठ सीटों…

‘क्या आपको पता था? मुझे तो नहीं…’ इस्तीफे की अफवाहों पर सुरेश गोपी का मजेदार जवाब

केरल, June 5, (Political Insight) : तमिलनाडु BJP के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई के इस्तीफे के बीच केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें…