Congress ने वित्त मंत्री को घेरा, कहा- ‘लुप्त मंत्री’ बन चुकी हैं निर्मला सीतारमण

Congress ने वित्त मंत्री को घेरा, कहा- ‘लुप्त मंत्री’ बन चुकी हैं निर्मला सीतारमण

नई दिल्ली, May 20, (Political Insight) : कांग्रेस ने एक बार फिर केंद्र सरकार और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर निशाना साधा है। कांग्रेस मीडिया और पब्लिसिटी विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा ने कहा कि सरकार की वित्त मंत्री “कहने को वित्त मंत्री हैं, लेकिन व्यवहार में लुप्त मंत्री बन चुकी हैं।” पवन खेड़ा ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार रात सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जनधन खातों और मुद्रा योजना की उपलब्धियां गिनाईं, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और है।

पवन खेड़ा ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार रात सोशल मीडिया पर जनधन योजना, मुद्रा योजना और प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना की उपलब्धियां गिनाईं, जबकि इन योजनाओं की जमीनी सच्चाई कुछ और है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि वित्त मंत्री “वित्त मंत्री कम और लुप्त मंत्री ज्यादा लगती हैं”, क्योंकि वह आम मुद्दों पर नजर नहीं आतीं।

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि देश के 58 करोड़ जनधन खातों में से 15 करोड़ से अधिक खाते निष्क्रिय पड़े हैं, जो कुल खातों का 26 प्रतिशत से ज्यादा है। उन्होंने कहा कि करीब 62 प्रतिशत खातों में 1,000 रुपये से भी कम राशि जमा है। मुद्रा योजना को लेकर भी पवन खेड़ा ने सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि योजना में नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स (NPA) 10 प्रतिशत से ऊपर पहुंच चुके हैं और इसमें जवाबदेही की कमी है।

PM इंटर्नशिप योजना पर भी कांग्रेस ने सरकार को घेरा। पवन खेड़ा ने दावा किया कि पहले चरण में केवल 7.34 प्रतिशत लोगों ने इंटर्नशिप पूरी की, जबकि 41 प्रतिशत लोगों ने बीच में ही छोड़ दी। उन्होंने यह भी कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 में इस योजना के बजट का केवल 0.6 प्रतिशत ही इस्तेमाल हुआ है। कांग्रेस ने इन आंकड़ों के जरिए केंद्र सरकार की योजनाओं की प्रभावशीलता और क्रियान्वयन पर सवाल खड़े किए हैं।

ये भी पढ़ें- 

Related Posts

बिहार विधान परिषद चुनाव: एनडीए ने अति पिछड़ों और महिलाओं पर खेला दांव, पवन सिंह समेत 9 उम्मीदवारों का ऐलान

बिहार, June 5, (Political Insight) : बिहार विधान परिषद की नौ सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए एनडीए ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इनमें आठ सीटों…

‘क्या आपको पता था? मुझे तो नहीं…’ इस्तीफे की अफवाहों पर सुरेश गोपी का मजेदार जवाब

केरल, June 5, (Political Insight) : तमिलनाडु BJP के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई के इस्तीफे के बीच केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें…