पेपर लीक के आरोपों के बीच NTA ने रद्द की NEET-2026 परीक्षा, दोबारा होगी परीक्षा

पेपर लीक के आरोपों के बीच NTA ने रद्द की NEET-2026 परीक्षा, दोबारा होगी परीक्षा

नई दिल्ली, May 12, (Political Insight) : NEET-2026 परीक्षा में पेपर लीक और अनियमितताओं के आरोपों के बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने बड़ा फैसला लेते हुए परीक्षा रद्द कर दी है। केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद यह निर्णय लिया गया। साथ ही पूरे मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंप दी गई है। NTA ने बताया कि परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायतें मिलने के बाद 8 मई को मामले को केंद्रीय एजेंसियों के पास जांच के लिए भेजा गया था। जांच एजेंसियों से मिली रिपोर्ट और इनपुट के आधार पर परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया गया।

देशभर के हजारों परीक्षा केंद्रों पर 3 मई को NEET-2026 परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें लाखों विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा रद्द होने के बाद छात्रों और अभिभावकों के बीच चिंता बढ़ गई है। हालांकि NTA ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी, लेकिन नई तारीखों की घोषणा अभी नहीं की गई है।

जांच एजेंसियों की रिपोर्ट के बाद लिया गया फैसला

NTA के अनुसार, जांच में मिले तथ्यों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों की रिपोर्ट के आधार पर यह माना गया कि मौजूदा परीक्षा प्रक्रिया को जारी रखना उचित नहीं होगा। NTA ने कहा कि राष्ट्रीय परीक्षा प्रणाली में छात्रों और अभिभावकों का भरोसा बनाए रखने के लिए यह फैसला जरूरी था, भले ही इससे असुविधा हो।

दोबारा परीक्षा के लिए नया रजिस्ट्रेशन नहीं

सरकार ने मामले की विस्तृत जांच CBI को सौंप दी है। NTA ने कहा कि वह जांच एजेंसी को हर जरूरी दस्तावेज और सहयोग उपलब्ध कराएगी। छात्रों को राहत देते हुए एजेंसी ने कहा कि दोबारा आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए नया रजिस्ट्रेशन नहीं करना होगा। मई 2026 परीक्षा के दौरान भरी गई जानकारी और चुने गए परीक्षा केंद्र मान्य रहेंगे। इसके अलावा छात्रों से कोई अतिरिक्त परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा।

NTA ने यह भी कहा कि पहले जमा की गई परीक्षा फीस वापस की जाएगी और दोबारा परीक्षा एजेंसी अपने संसाधनों से आयोजित करेगी।

एजेंसी के मुताबिक, नई परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड से संबंधित जानकारी जल्द ही आधिकारिक माध्यमों से जारी की जाएगी। छात्रों और अभिभावकों से सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों से बचने और केवल आधिकारिक सूचना पर भरोसा करने की अपील की गई है।

ये भी पढ़ें- 

Related Posts

मध्य प्रदेश HC ने भोजशाला परिसर को माना मंदिर, वाग्देवी प्रतिमा वापस लाने के निर्देश

मध्य प्रदेश, May 15, (Political Insight) : भोजशाला विवाद को लेकर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने बड़ा फैसला सुनाते हुए भोजशाला परिसर को मंदिर माना है। HC ने कहा कि…

भारत-UAE रिश्तों को मिली नई मजबूती, कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर

नई दिल्ली, May 15, (Political Insight) : PM नरेंद्र मोदी अपने पांच दिवसीय विदेश दौरे के पहले चरण में UAE की राजधानी अबूधाबी पहुंचे, जहां उनका गार्ड ऑफ ऑनर के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान PM मोदी…