T-20 वर्ल्ड कप जीत पर PM मोदी का खास संदेश

T-20 वर्ल्ड कप जीत पर PM मोदी का खास संदेश

नई दिल्लीः- PM मोदी ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि T-20 वर्ल्ड कप कप जीतकर भारतीय टीम ने दिखा दिया है कि सही दिशा में किया गया कठिन परिश्रम किसी भी लक्ष्य को हासिल करने में मदद करता है।

‘संस्कृति सुभाषितम्’ भी किया साझा

टीम इंडिया की जीत के अवसर पर प्रधानमंत्री ने एक संस्कृत श्लोक ‘संस्कृति सुभाषितम्’ भी साझा किया। उन्होंने लिखा, “अभीप्सां स्वात्मनो रक्षाऽविरतं सुस्थिरं तया। यत्नमातिष्ठ धैर्येण ततः सिद्धिर्भवेद् ध्रुवम्।”

इसका अर्थ समझाते हुए उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति अपने जीवन में उन्नति चाहता है, उसे निरंतर और दृढ़ निश्चय के साथ प्रयास करना चाहिए। धैर्यपूर्वक किया गया सतत परिश्रम ही अंततः सफलता का मार्ग खोलता है।

टीम इंडिया की जीत पर जताया गर्वः-

PM मोदी ने देर रात भी एक पोस्ट कर भारतीय टीम को बधाई दी। उन्होंने लिखा, “चैंपियंस! ICC मेन्स T-20 वर्ल्ड कप जीतने पर भारतीय टीम को बधाई। यह शानदार जीत बेहतरीन कौशल, दृढ़ संकल्प और शानदार टीमवर्क का परिणाम है। पूरी प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने जबरदस्त धैर्य और प्रदर्शन दिखाया। इस जीत ने हर भारतीय के दिल को गर्व और खुशी से भर दिया है।”

फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हरायाः-

दरअसल, ICC मेन्स T-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड टीम को 96 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया।

फाइनल में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 256 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की पूरी टीम 19 ओवर में 159 रन पर ऑलआउट हो गई।

इस जीत के साथ टीम इंडिया ने T-20 वर्ल्ड कप का खिताब तीसरी बार अपने नाम किया और घरेलू सरजमीं पर यह ट्रॉफी जीतने वाला पहला देश भी बन गया। टीम की इस ऐतिहासिक जीत से देशभर में जश्न का माहौल है।

ये भी पढ़ें- 

Related Posts

दिल्ली कृषि सम्मेलन: शिवराज सिंह चौहान ने कृषि सुधारों को दी नई दिशा

नई दिल्ली, May 29 (Political Insight) : नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन-खरीफ अभियान 2026 के दूसरे दिन केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यों…

भारत की आध्यात्मिक विरासत और आधुनिक नेतृत्व विश्व को प्रेरित कर रहे हैं : उपराष्ट्रपति

बेंगलुरु, May 30 (Political Insight) : बेंगलुरु में आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के 45 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित वैश्विक समारोह में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में उन्होंने संगठन…