ईरानी समाचार एजेंसी इरना का, स्कूल हमले का दावा 57 छात्राओं की मौत

ईरानी समाचार एजेंसी इरना का, स्कूल हमले का दावा 57 छात्राओं की मौत

ईरान/नई दिल्लीः- पश्चिम एशिया के कई हिस्सों में हालात तेजी से बिगड़ते नजर आ रहे हैं। अलग-अलग देशों से हमलों और जवाबी कार्रवाई की खबरें सामने आई हैं, जिनमें कई लोगों के मारे जाने और घायल होने की सूचना है।

ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी इरना के अनुसार, दक्षिणी ईरान के होर्मोज़गान प्रांत के मीनाब शहर में स्थित एक प्राथमिक बालिका विद्यालय को निशाना बनाया गया। ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हमले में 57 छात्राओं की मौत हो गई, जबकि 60 अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
ईरान के विदेश मंत्री अब्‍बास अराघची ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि प्राथमिक विद्यालय पर किया गया हमला “अस्वीकार्य” है और इसका जवाब दिया जाएगा।

इस बीच, दक्षिणी सीरिया के सुवेदा शहर में एक इमारत पर ईरान की ओर से दागी गई मिसाइल के हमले में चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। सीरिया की समाचार एजेंसी साना के अनुसार दारा प्रांत के कुनेत्रा शहर और यार्मुक बेसिन क्षेत्र में भी अन्य मिसाइलों का मलबा गिरा है, जिससे स्थानीय स्तर पर नुकसान की खबर है।

उधर, संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय ने पुष्टि की है कि अबू धाबी के एक रिहायशी इलाके में कुछ संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है। मंत्रालय के अनुसार, इस घटना में एक एशियाई नागरिक की मौत हुई है।

क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजरें स्थिति पर टिकी हुई हैं और आगे की घटनाओं पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

ये भी पढ़ें- 

Related Posts

भारत-UAE रिश्तों को मिली नई मजबूती, कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर

नई दिल्ली, May 15, (Political Insight) : PM नरेंद्र मोदी अपने पांच दिवसीय विदेश दौरे के पहले चरण में UAE की राजधानी अबूधाबी पहुंचे, जहां उनका गार्ड ऑफ ऑनर के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान PM मोदी…

पेट्रोल-डीजल 3 रुपये महंगा, दिल्ली में पेट्रोल 97.77 रुपये प्रति लीटर पहुंचा

नई दिल्ली, May 15, (Political Insight) :  मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़…