बजट सत्र का दूसरा चरण आज से, संसद में हंगामे के आसार

बजट सत्र का दूसरा चरण आज से, संसद में हंगामे के आसार

नई दिल्ली:- संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण सोमवार से शुरू हो गया है और यह 2 अप्रैल तक चलेगा। इस चरण के दौरान सरकार कई महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित कराने और विभिन्न मंत्रालयों की अनुदान मांगों पर चर्चा कराने की तैयारी में है।

सत्र के पहले ही दिन लोकसभा में अध्यक्ष ओम बिरला को पद से हटाने के प्रस्ताव पर चर्चा होने की संभावना है। यह प्रस्ताव कांग्रेस के सांसद मोहम्मद जावेद, के.सुरेश और मल्लु रवि ने दिया है। विपक्ष का आरोप है कि अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही के संचालन में निष्पक्षता नहीं रखते।

आपको बता दे कि यदि सदन में इस प्रस्ताव पर चर्चा होती है तो संसदीय परंपरा के अनुसार लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कार्यवाही की अध्यक्षता नहीं करेंगे। ऐसी स्थिति में सदन की कार्यवाही किसी अन्य सदस्य या उपाध्यक्ष द्वारा संचालित की जा सकती है और अध्यक्ष चर्चा के दौरान अन्य सांसदों के साथ बैठेंगे।

इस बीच विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को भी आज लोकसभा में पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर बयान देंना है। माना जा रहा है कि वे क्षेत्र में जारी तनाव, भारत के कूटनीतिक प्रयासों और भारतीय नागरिकों की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर सदन को जानकारी देंगे।

वहीं राज्यसभा में आज पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा प्रस्तावित है। इसमें जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण संरक्षण, वन प्रबंधन और प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े मुद्दों पर सदस्यों द्वारा सरकार से सवाल पूछे जाने की संभावना है।

गौरतलब है कि बजट सत्र का पहला चरण 31 जनवरी से 13 फरवरी तक चला था, जिसमें आम बजट पेश किया गया था। दूसरे चरण में बजट से संबंधित मांगों पर चर्चा, विभिन्न विधेयकों पर विचार और अन्य महत्वपूर्ण राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी बहस होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें- 

Related Posts

दिल्ली कृषि सम्मेलन: शिवराज सिंह चौहान ने कृषि सुधारों को दी नई दिशा

नई दिल्ली, May 29 (Political Insight) : नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन-खरीफ अभियान 2026 के दूसरे दिन केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यों…

भारत की आध्यात्मिक विरासत और आधुनिक नेतृत्व विश्व को प्रेरित कर रहे हैं : उपराष्ट्रपति

बेंगलुरु, May 30 (Political Insight) : बेंगलुरु में आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के 45 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित वैश्विक समारोह में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में उन्होंने संगठन…