ईरान–इजरायल युद्ध में बड़ा मोड़: अली खामेनेई की मौत की पुष्टि

ईरान–इजरायल युद्ध में बड़ा मोड़: अली खामेनेई की मौत की पुष्टि

ईरान/ नई दिल्लीः- ईरान और इजरायल के बीच जारी युद्ध के बीच बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया है कि ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत हो गई है। शुरुआती चरण में ईरानी मीडिया ने इस दावे को खारिज किया था, लेकिन बाद में सरकारी सूत्रों ने खामेनेई के निधन की पुष्टि की।

नेतन्याहू का बयानः-

प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने एक संबोधन में कहा कि इजरायल ने ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम से जुड़े कई वरिष्ठ अधिकारियों को निशाना बनाया है। उन्होंने कहा, “आज हमने ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम में शामिल कई बड़े नेताओं को मार गिराया है। हमने उस स्थान को टारगेट किया जहां खामेनेई मौजूद थे। यह तानाशाह अब नहीं रहा।”

उन्होंने आगे कहा कि इजरायल आने वाले दिनों में भी “आतंकी सरकार” के ठिकानों पर कार्रवाई जारी रखेगा और हजारों अन्य लक्ष्यों को निशाना बनाया जाएगा।

IDF की कार्रवाईः-

इजरायली डिफेंस फोर्स (IDF) ने जानकारी दी कि पश्चिमी और मध्य ईरान में 30 से अधिक ठिकानों पर हमले किए गए। इन हमलों में एरियल डिफेंस सिस्टम, बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्चर, सैन्य कमांड सेंटर और शासन से जुड़े ठिकाने शामिल थे।

आईडीएफ के अनुसार, इंटेलिजेंस-गाइडेड ऑपरेशन में इजरायली एयर फोर्स के दर्जनों फाइटर जेट्स शामिल रहे। कार्रवाई का उद्देश्य ईरान की बैलिस्टिक मिसाइल क्षमता और वायु रक्षा प्रणाली को कमजोर करना था।

इजरायली एयर फोर्स ने यह भी बताया कि ईरान की ओर से इजरायल पर दागी गई मिसाइलों का पता चलने के बाद देश के कई हिस्सों में अलर्ट जारी कर दिए गए हैं। नागरिकों से होम फ्रंट कमांड के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है। सेना ने स्वीकार किया कि डिफेंस सिस्टम पूरी तरह अभेद्य नहीं है, इसलिए सतर्कता जरूरी है।

खाड़ी देशों में असरः-

गौरतलब है कि संयुक्त अरब अमीरात में भी तनाव का असर देखा गया। दुबई प्रशासन ने पुष्टि की कि हवाई हमले से निकले मलबे के कारण जेबेल अली पोर्ट के एक बर्थ में आग लग गई। दुबई सिविल डिफेंस की टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कार्रवाई शुरू की। फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

अधिकारियों ने लोगों से 7 जुलाई 2021 की जेबेल अली पोर्ट आग से संबंधित पुराने वीडियो साझा न करने की अपील की है, ताकि भ्रामक जानकारी न फैले।
इसके अलावा, बहरीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट को ड्रोन से निशाना बनाए जाने की खबर है। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। संबंधित एजेंसियां इलाके को सुरक्षित करने और सुरक्षा प्रोटोकॉल की समीक्षा में जुटी हैं।

क्षेत्रीय और वैश्विक प्रतिक्रियाः-

खामेनेई की मौत की पुष्टि के बाद ईरान में राजनीतिक और सैन्य नेतृत्व को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह घटनाक्रम पूरे पश्चिम एशिया की रणनीतिक स्थिति को बदल सकता है। संयुक्त राष्ट्र और कई पश्चिमी देशों ने संयम बरतने और तनाव कम करने की अपील की है।

स्थिति तेजी से बदल रही है और क्षेत्र में व्यापक संघर्ष की आशंका को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय बेहद करीबी से नजर बनाए हुए है।

ये भी पढ़ें- 

Related Posts

भारत-UAE रिश्तों को मिली नई मजबूती, कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर

नई दिल्ली, May 15, (Political Insight) : PM नरेंद्र मोदी अपने पांच दिवसीय विदेश दौरे के पहले चरण में UAE की राजधानी अबूधाबी पहुंचे, जहां उनका गार्ड ऑफ ऑनर के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान PM मोदी…

ब्राह्मण बयान विवाद में मायावती की एंट्री, बोलीं- सपा प्रमुख मांगे माफी

लखनऊ, May 15, (Political Insight) : समाजवादी पार्टी (SP) के प्रवक्ता राजकुमार भाटी द्वारा ब्राह्मण समाज को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। इस बयान…