पश्चिम एशिया संकट: PM मोदी ने कुवैत, कतर और ओमान के नेताओं से की बात, क्षेत्रीय शांति पर दिया जोर

पश्चिम एशिया संकट: PM मोदी ने कुवैत, कतर और ओमान के नेताओं से की बात, क्षेत्रीय शांति पर दिया जोर

नई दिल्ली:- PM मोदी ने पश्चिम एशिया में हालिया घटनाक्रमों के बीच कुवैत, कतर और ओमान के शीर्ष नेतृत्व से टेलीफोन पर बातचीत की और क्षेत्रीय शांति व स्थिरता पर जोर दिया।

PM मोदी ने कुवैत के शहज़ादे शेख सबाह अल-खालिद अल-हमद अल-मुबारक अल-सबाह से बातचीत में कुवैत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के किसी भी उल्लंघन की कड़ी निंदा की।

उन्होंने कहा कि भारत इस कठिन समय में कुवैत की जनता के साथ मजबूती से खड़ा है। श्री मोदी ने संवाद और कूटनीति के जरिए क्षेत्र में शांति बहाल करने की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही, उन्होंने कुवैत में भारतीय समुदाय की सुरक्षा के लिए वहां के नेतृत्व के निरंतर सहयोग की सराहना की।

इसी क्रम में प्रधानमंत्री ने कतर के अमीर अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी से भी बातचीत की। उन्होंने कतर के साथ भारत की दृढ़ एकजुटता व्यक्त करते हुए उसकी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के उल्लंघन की निंदा की।

गौरतलब है कि दोनों नेताओं ने संवाद और कूटनीति के माध्यम से क्षेत्र में शांति और स्थिरता की तत्काल आवश्यकता पर सहमति जताई। प्रधानमंत्री ने कतर में रह रहे भारतीय समुदाय के प्रति अमीर के निरंतर समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री ने ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक से भी पश्चिम एशिया के ताजा घटनाक्रमों पर चर्चा की। बातचीत के दौरान उन्होंने ओमान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के उल्लंघन की निंदा की। दोनों नेताओं ने क्षेत्र में शांति की शीघ्र बहाली के लिए निरंतर राजनयिक संपर्क बनाए रखने पर सहमति व्यक्त की। प्रधानमंत्री मोदी ने ओमान में भारतीय समुदाय को दिए जा रहे समर्थन की भी सराहना की।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से इन वार्ताओं की जानकारी साझा करते हुए कहा कि भारत क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और कूटनीतिक समाधान का समर्थक है।

ये भी पढ़ें- 

Related Posts

दिल्ली कृषि सम्मेलन: शिवराज सिंह चौहान ने कृषि सुधारों को दी नई दिशा

नई दिल्ली, May 29 (Political Insight) : नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन-खरीफ अभियान 2026 के दूसरे दिन केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यों…

भारत की आध्यात्मिक विरासत और आधुनिक नेतृत्व विश्व को प्रेरित कर रहे हैं : उपराष्ट्रपति

बेंगलुरु, May 30 (Political Insight) : बेंगलुरु में आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के 45 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित वैश्विक समारोह में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में उन्होंने संगठन…