अमेरिका–इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर PM मोदी ने इजराइल के PM नेतन्याहू से की टेलीफोन पर बातचीत

अमेरिका–इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर PM मोदी ने इजराइल के PM नेतन्याहू से की टेलीफोन पर बातचीत

नई दिल्लीः- अमेरिका–इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच PM मोदी ने इजराइल के PM बेंजामिन नेतन्याहू से टेलीफोन पर बातचीत की। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि उन्होंने हाल के घटनाक्रमों पर भारत की चिंताओं से अवगत कराया और नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।

क्षेत्रीय हालात पर विस्तृत चर्चाः-

PM मोदी ने बताया कि दोनों नेताओं के बीच क्षेत्रीय स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने दोहराया कि भारत संघर्ष को जल्द समाप्त करने की आवश्यकता पर जोर देता है और शांति, सुरक्षा तथा स्थिरता के पक्ष में है।

UAE नेतृत्व से भी की बातचीतः-

आपको बता दे कि इससे पहले एक मार्च को प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से भी फोन पर बातचीत की थी। उन्होंने खाड़ी देश पर हुए हालिया हमलों की कड़ी निंदा करते हुए इस कठिन समय में यूएई के साथ भारत की एकजुटता व्यक्त की।

प्रधानमंत्री ने UAE में रह रहे भारतीय समुदाय की देखभाल के लिए वहां के नेतृत्व का आभार भी जताया। उन्होंने कहा कि भारत तनाव कम करने और क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा तथा स्थिरता का निरंतर समर्थन करता रहेगा।

ईरान में शोक की घोषणाः-

गौरतलब है कि इस बीच ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई के निधन की खबर सामने आई है। जिसमें रिपोर्ट्स के अनुसार देश में 40 दिनों के शोक की घोषणा किए जाने की बात कही गई है। पवित्र स्थल इमाम रजा दरगाह पर काला झंडा फहराए जाने और भारत स्थित ईरानी दूतावास में झंडा आधा झुकाने की जानकारी भी सामने आई है।

साथ ही विभिन्न देशों से अमेरिका और इजराइल की कार्रवाई की आलोचना करने की अपील किए जाने की खबरें भी मिल रही हैं।

ये भी पढ़ें- 

Related Posts

दिल्ली कृषि सम्मेलन: शिवराज सिंह चौहान ने कृषि सुधारों को दी नई दिशा

नई दिल्ली, May 29 (Political Insight) : नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन-खरीफ अभियान 2026 के दूसरे दिन केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यों…

भारत की आध्यात्मिक विरासत और आधुनिक नेतृत्व विश्व को प्रेरित कर रहे हैं : उपराष्ट्रपति

बेंगलुरु, May 30 (Political Insight) : बेंगलुरु में आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के 45 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित वैश्विक समारोह में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में उन्होंने संगठन…