दिल्ली शराब नीति केस में बड़ा फैसला: केजरीवाल-सिसोदिया बरी, बोले — “सत्य की जीत हुई”

दिल्ली शराब नीति केस में बड़ा फैसला: केजरीवाल-सिसोदिया बरी, बोले — “सत्य की जीत हुई”

दिल्ली: दिल्ली शराब नीति मामले में अदालत ने आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेताओं अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बड़ी राहत देते हुए आरोपों से बरी कर दिया है। लंबे समय से चल रही कानूनी प्रक्रिया के बाद कोर्ट ने दोनों नेताओं को क्लीन चिट दे दी।

अदालत ने अपने आदेश में स्पष्ट कहा कि केवल आरोप लगा देना पर्याप्त नहीं होता। किसी भी सार्वजनिक पद पर बैठे व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई के लिए ठोस और विश्वसनीय साक्ष्य आवश्यक हैं। कोर्ट के अनुसार चार्जशीट में कई कमियां पाई गईं और कई अहम सवालों के संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं किए जा सके।

यह मामला 2022-23 की दिल्ली एक्साइज पॉलिसी से जुड़ा है। CBI ने कथित अनियमितताओं के आधार पर केस दर्ज किया था, जिसके बाद ED ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों में भी जांच शुरू की। इस दौरान आम आदमी पार्टी के कई नेताओं को जेल जाना पड़ा था और कई जमानत याचिकाएं शुरुआती दौर में खारिज हुईं, हालांकि बाद में राहत मिली।

जांच एजेंसियों ने संकेत दिए हैं कि वे इस फैसले से संतुष्ट नहीं हैं। CBI की ओर से कहा गया है कि आदेश का विस्तृत अध्ययन करने के बाद इसे हाईकोर्ट में चुनौती दी जा सकती है।

फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से लगाए जा रहे सभी आरोप अदालत ने खारिज कर दिए हैं। उन्होंने न्यायपालिका पर भरोसा जताते हुए कहा कि “सत्य की जीत हुई” और यह पूरा मामला राजनीतिक साजिश का हिस्सा था।

ये भी पढ़ें- 

Related Posts

मध्य प्रदेश HC ने भोजशाला परिसर को माना मंदिर, वाग्देवी प्रतिमा वापस लाने के निर्देश

मध्य प्रदेश, May 15, (Political Insight) : भोजशाला विवाद को लेकर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने बड़ा फैसला सुनाते हुए भोजशाला परिसर को मंदिर माना है। HC ने कहा कि…

भारत-UAE रिश्तों को मिली नई मजबूती, कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर

नई दिल्ली, May 15, (Political Insight) : PM नरेंद्र मोदी अपने पांच दिवसीय विदेश दौरे के पहले चरण में UAE की राजधानी अबूधाबी पहुंचे, जहां उनका गार्ड ऑफ ऑनर के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान PM मोदी…