PM मोदी को इजरायल की संसद का सर्वोच्च सम्मान ‘स्पीकर मेडल’

PM मोदी को इजरायल की संसद का सर्वोच्च सम्मान ‘स्पीकर मेडल’

नई दिल्लीः- भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत-इजरायल के बीच रणनीतिक संबंधों को मजबूत बनाने में योगदान के लिए इजरायल की संसद नेसेट के सर्वोच्च सम्मान ‘स्पीकर मेडल’ से सम्मानित किया गया। इस सम्मान को प्राप्त करने वाले वे विश्व के पहले नेता बन गए हैं।

प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन के बाद नेसेट के अध्यक्ष आमिर ओहाना ने उन्हें यह प्रतिष्ठित पदक प्रदान किया। समारोह के दौरान दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल के सदस्य भी उपस्थित रहे।

सम्मान स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वे इसे पूर्ण विनम्रता और कृतज्ञता के साथ स्वीकार करते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर लिखा कि यह सम्मान किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि भारत और इजरायल के बीच स्थायी मित्रता और साझा मूल्यों का सम्मान है।

नेसेट की ओर से जारी बयान में कहा गया कि रक्षा, प्रौद्योगिकी, कृषि, नवाचार और आर्थिक सहयोग जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में प्रधानमंत्री मोदी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

इस बीच, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी प्रधानमंत्री को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ‘स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल’ से सम्मानित किया जाना प्रधानमंत्री की कुशल कूटनीति और दूरदर्शी नेतृत्व का प्रमाण है। शाह ने इसे प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का क्षण बताया और कहा कि यह सम्मान दोनों देशों के बीच आपसी सशक्तिकरण और मानवता के कल्याण के प्रति साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी का यह सम्मान ऐसे समय में आया है जब भारत और इजरायल के बीच रणनीतिक साझेदारी रक्षा और तकनीकी सहयोग से आगे बढ़कर व्यापक आर्थिक और नवाचार क्षेत्रों तक विस्तार कर चुकी है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह सम्मान दोनों देशों के संबंधों में बढ़ती गहराई और विश्वास का प्रतीक है।

ये भी पढ़ें- 

Related Posts

मध्य प्रदेश HC ने भोजशाला परिसर को माना मंदिर, वाग्देवी प्रतिमा वापस लाने के निर्देश

मध्य प्रदेश, May 15, (Political Insight) : भोजशाला विवाद को लेकर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने बड़ा फैसला सुनाते हुए भोजशाला परिसर को मंदिर माना है। HC ने कहा कि…

भारत-UAE रिश्तों को मिली नई मजबूती, कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर

नई दिल्ली, May 15, (Political Insight) : PM नरेंद्र मोदी अपने पांच दिवसीय विदेश दौरे के पहले चरण में UAE की राजधानी अबूधाबी पहुंचे, जहां उनका गार्ड ऑफ ऑनर के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान PM मोदी…