उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज से होगा शुरू

उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज से होगा शुरू

लखनऊः- उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। सत्र की शुरुआत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा विधानसभा और विधान परिषद के संयुक्त सत्र को संबोधित करने के साथ होगी। राज्यपाल अपने अभिभाषण में योगी सरकार की अब तक की उपलब्धियों, नीतिगत प्राथमिकताओं और आने वाले वर्ष की योजनाओं का रोडमैप पेश करेंगी।

विधानसभा सचिवालय के अनुसार, प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बुधवार (11फरवरी) को विधानसभा में वित्त वर्ष 2026–27 का आम बजट प्रस्तुत करेंगे। यह योगी आदित्यनाथ सरकार के दूसरे कार्यकाल का चौथा बजट होगा, जिसे मौजूदा सरकार के विकास एजेंडे के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

माना जा रहा है कि इस बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास, कानून-व्यवस्था, रोजगार सृजन, शिक्षा, स्वास्थ्य, किसानों और युवाओं से जुड़ी योजनाओं पर विशेष जोर दिया जा सकता है।

यह बजट सत्र 20 तारीख तक चलेगा। इस दौरान बजट पर विस्तृत चर्चा के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण विधेयक और सरकारी प्रस्ताव सदन में पेश किए जाएंगे। साथ ही प्रश्नकाल और ध्यानाकर्षण प्रस्तावों के जरिए विधायक अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े मुद्दे उठाएंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सत्र से पहले सभी विधायकों से अपील की है कि वे जनता से जुड़े मुद्दों को सदन में रखें और सकारात्मक व रचनात्मक चर्चा के माध्यम से राज्य के विकास को और गति देने में सरकार का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि बजट सत्र प्रदेश की आर्थिक और सामाजिक दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने भी सभी दलों के सदस्यों से सदन के सुचारू संचालन में सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ बहस और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के पालन से ही सदन की गरिमा बनी रहती है।

सूत्रों के मुताबिक, इस सत्र में विपक्ष सरकार को महंगाई, बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था और किसानों से जुड़े मुद्दों पर घेरने की तैयारी में है, जबकि सत्ता पक्ष अपनी उपलब्धियों और विकास कार्यों को मजबूती से रखने की रणनीति अपनाएगा। ऐसे में यूपी विधानसभा का यह बजट सत्र राजनीतिक रूप से भी काफी अहम माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें-

Related Posts

मध्य प्रदेश HC ने भोजशाला परिसर को माना मंदिर, वाग्देवी प्रतिमा वापस लाने के निर्देश

मध्य प्रदेश, May 15, (Political Insight) : भोजशाला विवाद को लेकर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने बड़ा फैसला सुनाते हुए भोजशाला परिसर को मंदिर माना है। HC ने कहा कि…

भारत-UAE रिश्तों को मिली नई मजबूती, कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर

नई दिल्ली, May 15, (Political Insight) : PM नरेंद्र मोदी अपने पांच दिवसीय विदेश दौरे के पहले चरण में UAE की राजधानी अबूधाबी पहुंचे, जहां उनका गार्ड ऑफ ऑनर के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान PM मोदी…