भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों में बड़ी राहत, ‘मेड इन इंडिया’ पर टैरिफ घटकर 18%

भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों में बड़ी राहत, ‘मेड इन इंडिया’ पर टैरिफ घटकर 18%

वॉशिंगटन/नई दिल्लीः- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगाए गए टैरिफ को 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करने का ऐलान किया है। इसकी जानकारी राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट के माध्यम से दी। इस फैसले का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वागत किया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि राष्ट्रपति ट्रंप से बातचीत कर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता हुई। उन्होंने कहा कि ‘मेड इन इंडिया’ उत्पादों पर टैरिफ घटकर 18 प्रतिशत होना भारत के लिए बेहद खुशी की बात है। प्रधानमंत्री ने इस घोषणा के लिए भारत की 140 करोड़ जनता की ओर से राष्ट्रपति ट्रंप का आभार व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब दुनिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं और सबसे बड़े लोकतंत्र मिलकर काम करते हैं, तो इससे दोनों देशों के नागरिकों को लाभ होता है और पारस्परिक सहयोग के नए अवसर खुलते हैं। उन्होंने वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व को महत्वपूर्ण बताया और कहा कि भारत शांति के लिए उनके प्रयासों का पूर्ण समर्थन करता है।

इससे पहले राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी के बीच फोन पर बातचीत हुई थी, जिसमें व्यापार सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने इस बातचीत की पुष्टि की।

आपको बताते चले कि, राष्ट्रपति ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर जारी अपने बयान में प्रधानमंत्री मोदी को अपना करीबी मित्र बताते हुए कहा कि वह भारत के एक शक्तिशाली और सम्मानित नेता हैं। ट्रंप के अनुसार, बातचीत के दौरान व्यापार और रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

वहीं ट्रंप ने दावा भी किया कि प्रधानमंत्री मोदी रूस से तेल खरीद को बंद करने और अमेरिका तथा संभावित रूप से वेनेजुएला से अधिक तेल खरीदने पर सहमत हुए हैं, जिससे यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने में मदद मिल सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के अनुरोध और दोनों नेताओं की मित्रता के तहत भारत-अमेरिका के बीच एक व्यापार समझौते पर सहमति बनी है।

इस समझौते के अनुसार, अमेरिका भारत पर लगाए जाने वाले पारस्परिक टैरिफ को 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करेगा, जबकि भारत अमेरिका के खिलाफ अपने टैरिफ और गैर-टैरिफ बाधाओं को शून्य तक लाने की दिशा में कदम बढ़ाएगा।

ये भी पढ़ें-

Related Posts

TMC में बड़ी टूट! ऋतब्रत बनर्जी बने नेता प्रतिपक्ष, ममता खेमे ने जताई आपत्ति

कोलकाता, June 4, (Political Insight) : पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सामने राजनीतिक संकट गहराता जा रहा है। पार्टी से अलग हुए 60 विधायकों ने बुधवार को विधानसभा…

मौसम बना दीवार, उत्तराखंड नहीं पहुंच सके राहुल गांधी; जल्द लौटने का किया वादा

नई दिल्ली, June 4, (Political Insight) : कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का प्रस्तावित उत्तराखंड दौरा खराब मौसम के कारण रद्द हो गया। राहुल गांधी ने…