विदेश दौरै के अंतिम पड़ाव में पीएम मोदी जाएंगे ओमान

विदेश दौरे के अंतिम पड़ाव में पीएम मोदी जाएंगे ओमान

विदेश मंत्रआलय/नई दिल्लीः- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बुधवार को सुल्तान हैथम बिन तारिक के निमंत्रण पर ओमान जाएंगे। यह उनकी ओमान की दूसरी यात्रा होगी, जो फरवरी 2018 के बाद हो रही है। भारत-ओमान के बीच सदियों पुरानी मित्रता, व्यापारिक संबंधों और जनता-जनता के बंधन पर आधारित व्यापक सामरिक भागीदारी है।
यह यात्रा राजनयिक संबंधों की स्थापना के 70 वर्ष पूरे होने तथा दिसंबर 2023 में सुल्तान के भारत दौरे के बाद हो रही है। पीएम मोदी सुल्तान के साथ व्यापार, निवेश, ऊर्जा, रक्षा, सुरक्षा, प्रौद्योगिकी, कृषि और संस्कृति जैसे क्षेत्रों पर चर्चा करेंगे। दोनों नेता क्षेत्रीय व वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान भी करेंगे।

विदेश मंत्रालय के सचिव अरुण कुमार चटर्जी ने बताया कि पीएम मोदी “प्रधानमंत्री ओमान के महामहिम सुल्तान के साथ द्विपक्षीय संबंधों के पूरे दायरे की व्यापक समीक्षा करेंगे और आपसी हित के क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।” पीएम मोदी वहाँ एक बिजनेस फोरम में उद्योग नेताओं को संबोधित करने की उम्मीद ज़ाहिर की, ताकि वाणिज्यिक व निवेश की साझेदारी को मजबूती प्रदान किया जा सके।

इसके अलावा, प्रधानमंत्री ओमान में भारतीय समुदाय के साथ बातचीत करेंगे, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करेंगे और ओमान के आर्थिक विकास में उनके योगदान को स्वीकार करेंगे।

ये भी पढ़ें-

Related Posts

बिहार विधान परिषद चुनाव: एनडीए ने अति पिछड़ों और महिलाओं पर खेला दांव, पवन सिंह समेत 9 उम्मीदवारों का ऐलान

बिहार, June 5, (Political Insight) : बिहार विधान परिषद की नौ सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए एनडीए ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इनमें आठ सीटों…

‘क्या आपको पता था? मुझे तो नहीं…’ इस्तीफे की अफवाहों पर सुरेश गोपी का मजेदार जवाब

केरल, June 5, (Political Insight) : तमिलनाडु BJP के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई के इस्तीफे के बीच केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें…