पीएम मोदी को मिला इथियोपिया का सर्वोच्च सम्मान

पीएम मोदी को मिला इथियोपिया का सर्वोच्च सम्मान

इथियोपिया/अदीस अबाबाः- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16-17 दिसंबर को इथियोपिया की अपनी पहली द्विपक्षीय यात्रा पर हैं। मंगलवार को अदीस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र में आयोजित विशेष समारोह में, इथियोपिया के प्रधानमंत्री डॉ. अबी अहमद ने पीएम मोदी को भारत-इथियोपिया साझेदारी को मजबूत करने तथा वैश्विक राजनेता के रूप में उनके दूरदर्शी नेतृत्व के लिए इथियोपिया का सर्वोच्च पुरस्कार ‘ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया’ प्रदान किया।

इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि विश्व की सबसे प्राचीन सभ्यताओं में से एक से यह पुरस्कार स्वीकार करना उनके लिए बड़ा सम्मान है। उन्होंने इसे विनम्रता और कृतज्ञता के साथ ग्रहण किया तथा डॉ. अबी और इथियोपिया की जनता का हार्दिक आभार व्यक्त किया। पीएम मोदी ने डॉ. अबी के नेतृत्व, राष्ट्रीय एकता, स्थिरता और समावेशी विकास की पहलों की सराहना की। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में ज्ञान की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि एक सदी से अधिक समय से भारतीय शिक्षक इथियोपिया की प्रगति में योगदान दे रहे हैं, जो सौभाग्य की बात है।

पीएम मोदी ने यह पुरस्कार उन सभी भारतीयों और इथियोपियाई लोगों को समर्पित किया, जिन्होंने सदियों से द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत किया। उन्होंने 1.4 अरब भारतीयों की ओर से आभार जताया। उन्होने कहा कि यह सम्मान भारत-इथियोपिया की घनिष्ठ साझेदारी और वैश्विक दक्षिण के सकारात्मक एजेंडे को बढ़ावा देने में एक मील का पत्थर साबित होगी।

इथियोपिया के प्रधानमंत्री डॉ. अबी अहमद के निमंत्रण पर पीएम मोदी मंगलवार को अदीस अबाबा पहुंचे। डॉ. अबी ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया और विशेष रूप से खुद गाड़ी चलाकर होटल तक पहुंचाया। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया: लिखा कि इथियोपिया, आपका हार्दिक धन्यवाद, आपने हमारा अविस्मरणीय स्वागत किया। भारतीय समुदाय ने अपार स्नेह और आत्मीयता दिखाई। भारत-इथियोपिया की मित्रता और मजबूत होगी।” उन्होंने स्वागत का वीडियो भी साझा किया।

ये भी पढ़ें-

Related Posts

मोदी सरकार ने अमेरिका के सामने सरेंडर कर दिया: राहुल गांधी

नई दिल्ली, June 4, (Political Insight) : कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को खराब मौसम के कारण अल्मोड़ा में प्रस्तावित जनसभा को ऑडियो संदेश…

TMC में बड़ी टूट! ऋतब्रत बनर्जी बने नेता प्रतिपक्ष, ममता खेमे ने जताई आपत्ति

कोलकाता, June 4, (Political Insight) : पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सामने राजनीतिक संकट गहराता जा रहा है। पार्टी से अलग हुए 60 विधायकों ने बुधवार को विधानसभा…