पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल का निधन

पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल का निधन

लातूर महाराष्ट्रः- पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिवराज पाटिल का शुक्रवार को 91 वर्ष की आयु में लातूर में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

महाराष्ट्र के लातूर में जन्मे पाटिल ने कानून की डिग्री हासिल की और 1980 में राजनीति में प्रवेश किया। उन्होंने सात बार लातूर लोकसभा सीट से जीत दर्ज की। अपने लंबे राजनीतिक सफर में वे लोकसभा स्पीकर, रक्षा राज्य मंत्री और केंद्रीय कैबिनेट में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे। 1980-90 के दशक में उन्होंने संसदीय सदस्यों की सैलरी व भत्तों पर बनी संयुक्त समिति में काम किया और बाद में इसके चेयरमैन भी बने।

गृह मंत्री के रूप में विवादः-

2004-2008 के दौरान यूपीए सरकार में वे देश के गृहमंत्री रहे। 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के बाद सुरक्षा चूक की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए उन्होंने 30 नवंबर, 2008 को इस्तीफा दे दिया।

विवादित बयानः-

पाटिल ने एक बार गीता और कुरान की तुलना करते हुए विवादास्पद टिप्पणी की थी। 2022 में पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई की जीवनी विमोचन के दौरान उन्होंने कहा था कि जिहाद सिर्फ इस्लाम तक सीमित नहीं, बल्कि भगवद्गीता में श्रीकृष्ण ने अर्जुन से इसकी बात की है और यह ईसाई धर्म में भी मौजूद है। जिसकी काफी आलोचना भी हुई थी।

ये भी पढ़ें-

Related Posts

असम में एनडीए की जीत के बाद सरमा का इस्तीफा, 12 मई को फिर शपथ लेने के संकेत

असम, May 6, (Political Insight) : असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने बुधवार को गुवाहाटी स्थित लोक भवन में राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को अपना इस्तीफा सौंप दिया। यह…

2027 उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले सपा ने आई-पैक के साथ डील किया रद्द, फंड को बताया कारण

नई दिल्ली, May 6, (Political Insight): समाजवादी पार्टी ने 2027 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बड़ा राजनीतिक फैसला लिया है और पॉलिटिकल कंसल्टेंसी फर्म आई-पैक के साथ अपनी…