बीजेपी नेता डॉ. प्रेम कुमार सर्वसम्मति से चुने गए बिहार विधानसभा स्पीकर

बीजेपी नेता डॉ. प्रेम कुमार सर्वसम्मति से चुने गए बिहार विधानसभा स्पीकर

बिहार:- डॉ. प्रेम कुमार बिहार विधानसभा के 18वें स्पीकर चुने गए हैं। उन्हें विपक्षी विधायकों का भी समर्थन मिला। प्रेम कुमार ने सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया था। वे अकेले ही इस पद के लिए दावेदार थे इसलिए उनका निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा था। विजय कुमार सिन्हा और नंदकिशोर यादव के बाद डॉ. प्रेम कुमार ऐसे तीसरे नेता हैं जो भाजपा कोटे से स्पीकर बने हैं।

इसके पहले जदयू के दो स्पीकर उदय नारायण चौधरी और विजय कुमार चौधरी रह चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी इस बार विधानसभा में 89 सीटों के साथ राज्य की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सामने आयी हैं वही नितीश की JDU 85 सीटों के साथ NDA में अन्य साथी दल जिसमें चिराग पासवान की LJPRV(R) की 19 सीट HAM(S) की 5 सीट तथा उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा 4 सीटो के साथ सदन में हैं।

डॉ. प्रेम कुमार का राजनीतिक और: सामाजिक परिचय –

  •  जन्म: 5 अगस्त 1955।
  • शिक्षा: उन्होंने 1999 में मगध विश्वविद्यालय से पीएचडी पूरी की।
  • राजनीतिक करियर: वे 1990 से लगातार गया टाउन विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं और नौ बार चुने गए हैं, जो बिहार विधान सभा में एक रिकॉर्ड है। 2015 में वे बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता भी रह चुके हैं।
  • मंत्री पद: खेती, पशुपालन, पर्यटन, सहकारिता, आपदा प्रबंधन, पर्यावरण, और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विभागों में मंत्री पद संभाला।

डॉ प्रेम कुमार बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं और उनका राजनीतिक सफर लगभग तीन दशकों का है, जिसमें उन्होंने विधानसभा में प्रभावी नेतृत्व प्रदान किया है।

ये भी पढ़ें-

Related Posts

Ramsar Wetlands India: यूपी के बलिया में सुरहा ताल बना देश का 100वां रामसर स्थल

नई दिल्ली, 6, जून (Political Insight) : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के रामसर स्थलों की संख्या 100 तक पहुंचने पर खुशी जताई है। उन्होंने इसे देश की पर्यावरण संरक्षण…

BHAVYA योजना से भारत में औद्योगिक क्रांति की तैयारी, 100 नए पार्क विकसित होंगे

नई दिल्ली, 6, जून (Political Insight) : उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT), वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने देशभर में विश्वस्तरीय औद्योगिक पार्कों के विकास के लिए शुरू की…