आखिर सरकार सदन में क्या चाहती हैं ?

आखिर सरकार सदन में क्या चाहती हैं ?

संसद का शीत कालीन सत्र शुरू हो चुका है जिसमें पहले ही दिन लोकसभा में जोरदार हंगामा हुआ। जिसकी वजह से लोकसभा का सत्र बार-बार स्थगित करना पड़ा और अंततः इस सत्र को सुबह 11:00 बजे मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दिया। संसद के इस सत्र में सरकार कई महत्वपूर्ण बिल पास करना चाहती है।

जिसमें परमाणु ऊर्जा बिल 2025, भारतीय उच्च शिक्षा आयोग), जन विश्वास (प्रावधानों में संशोधन) बिल 2025, इंसॉल्वेंसी एंड बैंकक्रप्सी कोड (संशोधन) बिल 2025, मणिपुर गुड्स एंड सर्विसेस टैक्स (द्वितीय संशोधन) बिल 2025, रिपीलिंग और संशोधन बिल 2025,राष्ट्रीय राजमार्ग (संशोधन) बिल 2025, कॉर्पोरेट कानून (संशोधन) बिल 2025, सिक्योरिटीज मार्केट कोड बिल 2025, बीमा कानूनों में संशोधन, मध्यस्थता और सुलह संशोधन बिल, केंद्रीय उत्पाद शुल्क (संशोधन) बिल 2025, स्वास्थ्य सुरक्षा एवं राष्ट्रीय सुरक्षा सेस बिल 2025, पान मसाला पर लगने वाले सेस को बदलने वाला बिल हैं।

वहीं दूसरी तरफ विपक्ष के हंगामा को देखते हुए सरकार के लिए यह काम आसान नजर नहीं आ रहा है, यही वजह है कि संसद सत्र शुरू होने से पहले ही प्रधानमंत्री ने विपक्ष को यह नसीहत दी थी कि संसद में “डिलीवरी चाहिए ड्रामा नहीं” हालांकि उनकी इस नसीहत का भी विपक्ष पर कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें-

Related Posts

क्या कांग्रेस में शामिल होंगी ममता? TMC को मिले राजनीतिक ऑफर की चर्चा से बढ़ी हलचल

नई दिल्ली, June 10, (Political Insight) : पश्चिम बंगाल की राजनीति में बदलाव की चर्चा जोरों पर है। पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजों ने क्षेत्रीय क्षत्रपों की ताकत के जिस…

नटराजन मामले में नया मोड़, चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस, क्या पलटेगा RO का फैसला?

नई दिल्ली, 10 जून (Political Insight): मध्य प्रदेश से कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द किए जाने के मामले में बुधवार को कांग्रेस ने चुनाव आयोग का…