पंजाब में बाढ़ की तबाही: 2000 गांव डूबे, लाखों बेघर

पंजाब में बाढ़ की तबाही: 2000 गांव डूबे, लाखों बेघर

पंजाब में बाढ़ से हालात गंभीर हैं। लगभग 2000 गांव पानी में डूब गए हैं और लाखों परिवार बेघर हो गए हैं। मृतकों की संख्या 48 तक पहुंच गई है। किसानों की फसलें और जानवर भी भारी नुकसान का सामना कर रहे हैं।कई जगहों पर नदी का दायरा बढ़ने से मिट्टी का कटाव हुआ। इससे खेत और घर भी बह गए। फसलें कई दिनों तक पानी में डबी रहीं और पूरी तरह तबाह हो गईं। अब धीरे-धीरे बाढ़ का असर कम हो रहा है और प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए हैं। राज्य के बाढ़ प्रभावित सभी 23 जिलों के 2050 गांवों में कुल 3,87,898 व्यक्ति बेघर हो गए हैं जबकि 20 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।

इस बीच पंजाब सरकार ने किसानों के लिए प्रति एकड़ 20 हजार रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है। पंजाब के सीएम भगवंत मान अस्पताल से कैबिनेट की बैठक में शामिल हुए. खराब सेहत की वजह से वो तीन दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं. आम आदमी पार्टी की तरफ से जारी तस्वीर में देखा जा सकता है सीएम मान को ड्रिप लगी हुई है. मान सरकार ने फैसला लिया कि बाढ़ में आए रेत को भी किसान बेच सकेंगे. पंजाब सरकार ने जिसका खेत, उसकी रेत योजना को मंजूरी दी. बाढ़ग्रस्त इलाक़े में किसानों को माइनिंग का अधिकार दिया गया.।

मृतकों के परिवारों को 4 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। कई लोगों के घर गिर गए हैं, उसका सर्वे करवाया जाएगा, सरकार उसका भी मुआवजा देगी। किसानों ने कोपरेटिव सोसाइटियों सरकार के बैंकों से कर्ज लिया हुआ है, उस कर्ज की लिमिट 6 महीने बढ़ाई गई है। कोई किश्त नहीं देनी पड़ेगी, ब्याज भी नहीं देना पड़ेगा। कोई आपको तंग नहीं करेगा। जिन लोगों के मवेशी बाढ़ में मर गये, उन्हें सरकार सहायता राशि देगी। फॉगिंग मशीनें देंगे, हर गांव में क्लीनिक में डाक्टर आएंगे। कैम्प लोगों के घर के पास लगेंगे ताकि लोगों का चेकअप हो सके और लोगों को दवाइयां मिल सकें। शहरों गांवों में सफाई करवाएंगे। स्कूलों का इमारतों का ग्रिडों का नुकसान हुआ है, उसका सर्वे होगा।

ये भी पढ़ें-

Related Posts

बंगाल चुनाव 2026: कांग्रेस की 5 बड़ी गारंटी, महिलाओं से युवाओं तक हर वर्ग को साधने की रणनीति

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने 5 बड़ी गारंटी का ऐलान किया है, जिसमें मुफ्त शिक्षा, ₹10 लाख स्वास्थ्य बीमा, किसानों और महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता शामिल है। कोलकाता, 15…

बिहार की राजनीति के ‘चौधरी’ बने सम्राट, शुरू हुआ BJP युग

पटना, 15 Apr, (Political Insight): बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से बिहार विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायक दल…