मेहुल चोकसी की वतन वापसी की तैयारी तेज: आर्थर रोड जेल में मिलेगी ‘VIP’ जेल सुविधा

मेहुल चोकसी की वतन वापसी की तैयारी तेज: आर्थर रोड जेल में मिलेगी 'VIP' जेल सुविधा

मेहुल चौकसी को भारत लाए जाने की तैयारी तेज हो गई है। गृह मंत्रालय ने बेल्जियम के न्याय मंत्रालय को एक पत्र लिखकर इंडियन बिजनेसमैन मेहुल चोकसी को हिरासत में रखने की शर्तों के बारे में औपचारिक आश्वासन दिया है। भारत ने बेल्जियम को भरोसा दिलाया है कि चोकसी को मुंबई की आर्थर रोड जेल में ह्यूमन राइट्स के मुताबिक रखा जाएगा।

लेकिन सवाल ये है कि क्या वाकई चोकसी को वहां वो सुविधाएं मिलेंगी, जो भारत दावा कर रहा है? गृह मंत्रालय ने बताया कि चौकसी को मुंबई के आर्थर रोड जेल के बैरक नंबर 12 में रखा जाएगा. जेल की सुविधाओं में मोटा कॉटन का गद्दा, तकिया, चादर और कंबल शामिल होंगे. मेडिकल जरूरत पड़ने पर धातु या लकड़ी का बिस्तर भी दिया जा सकता है.। जेल कैंटीन में फल और स्नैक्स उपलब्ध हैं. रोजाना खुली जगह पर व्यायाम की सुविधा है और इनडोर गेम, बैडमिंटन, योग, मेडिटेशन, लाइब्रेरी और पढ़ाई के लिए सामग्री भी उपलब्ध होगी.।

जेल अस्पताल में छह मेडिकल अधिकारी, नर्सिंग स्टाफ, फार्मासिस्ट और लैब सपोर्ट है. 20 बेड वाली पूरी तरह से सुसज्जित मेडिकल सुविधा मौजूद है. जरूरत पड़ने पर चौकसी को पास के सरकारी अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टर से दिखाया जाएगा.। मुंबई का मौसम गर्म-नमी वाला है, इसलिए सेल में हीटिंग की जरूरत नहीं है. भोजन तीन बार दिया जाएगा और विशेष डाइट की जरूरतों को मेडिकल मंजूरी के बाद पूरा किया जाएगा.। भारत ने मेहुल चौकसी को पंजाब नेशनल बैंक के 12,000 करोड़ रुपये के घोटाले के मामले में देश लाने के लिए बेल्जियम से प्रत्यर्पण की मांग की है. इसमें पर्याप्त भोजन, 24 घंटे मेडिकल सुविधाएं और साफ-सुथरी स्वच्छता जैसी चीजें शामिल हैं.।

2018 में भारत छोड़ने से पहले ही चोकसी ने 2017 में ही एंटीगुआ-बारबूडा की नागरिकता ले ली थी। चोकसी बार-बार खराब सेहत का हवाला देकर भारत में पेशी पर आने से इनकार करता रहा। कभी-कभी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही उसकी पेशी होती थी। भारत में उसकी कई संपत्तियां भी जब्त की जा चुकी हैं।

ये भी पढ़ें-

Related Posts

दिल्ली कृषि सम्मेलन: शिवराज सिंह चौहान ने कृषि सुधारों को दी नई दिशा

नई दिल्ली, May 29 (Political Insight) : नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन-खरीफ अभियान 2026 के दूसरे दिन केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यों…

भारत की आध्यात्मिक विरासत और आधुनिक नेतृत्व विश्व को प्रेरित कर रहे हैं : उपराष्ट्रपति

बेंगलुरु, May 30 (Political Insight) : बेंगलुरु में आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के 45 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित वैश्विक समारोह में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में उन्होंने संगठन…