किश्तवाड़ में बादल फटने से मचैल यात्रा में भीषण त्रासदी: 38 की मौत, रेस्क्यू जारी

किश्तवाड़ में बादल फटने से मचैल यात्रा में भीषण त्रासदी: 38 की मौत, रेस्क्यू जारी

किश्तवाड़ में मचैल माता यात्रा मार्ग में बादल फटने से कई यात्रियों के फंसे होने की भी खबर है। बादल फटने के बाद यहां फ्लैश फ्लड आया, जिससे वहां चीख-पुकार और अफरातफरी मच गई। अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना में सीआईएसएफ के दो जवानों समेत कम से कम 38 लोगों की मौत हो गई।

बादल फटने की यह घटना जिस जगह पर हुई, वहां लंगर चल रहा था. बादल फटते ही वहां पर पानी तेजी के साथ आया, जिसकी चपेट में वहां मौजूद लोग आ गए. इस हादसे में 70 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं. हादसे के बाद वहां रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है. मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है. पहले इस हादसे में 10 लोगों की मौत की खबर सामने आई थी. फिर यह आंकड़ा बढ़कर 12 हुई, फिर 20 और अब 23 लोगों की मौत की बात सामने आई है.

अब मृतकों का आंकड़ा 32 पहुंच गया है. घायलों में कई की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. ऐसे में मृतकों का आंकड़ा और बढ़ सकता है. किश्तवाड़ में बादल फटने की घटना के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री से बात की और उन्हें लोगों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया. अधिकारियों ने बताया कि सुदूरवर्ती चशोती गांव में बादल फटने से कम से कम दो दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो गई तथा व्यापक क्षति हुई। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में हुए बादल फटने की घटना को बहुत दुखद जताया। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं अब पहाड़ी इलाकों में आम हो गई हैं। उन्होंने उत्तराखंड और रामबन की पिछली घटनाओं का भी जfक्र किया।

फारूक अब्दुल्ला ने आशा जताई कि एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर मौके पर पहुंचकर घायलों को बचाएं और रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाई जाए। उन्होंने मृतकों की संख्या कम होने की उम्मीद जताई और इस कठिन समय में सभी राहतकर्मियों के प्रयासों की सराहना की। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटने की घटना में कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुःखद है। मैं शोकाकुल परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं और राहत तथा बचाव कार्य में सफलता की कामना करती हूं।’ नियंत्रण कक्ष के लिए पांच अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है. लोग 9858223125, 6006701934, 9797504078, 8492886895, 8493801381, और 7006463710 पर संपर्क कर सकते हैं. इनके अलावा, जिला नियंत्रण कक्ष के नंबर 01995-259555 और 9484217492 हैं, तथा किश्तवाड़ के पुलिस नियंत्रण कक्ष का नंबर 9906154100 है.

ये भी पढ़ें-

 

Related Posts

महिला आरक्षण बिल पर संसद में गरमाई बहस, अखिलेश यादव ने उठाए मंशा और प्रक्रिया पर सवाल

नई दिल्ली, 18 Apr, (Political Insight): संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण संशोधन बिल को लेकर शुक्रवार को तीखी बहस देखने को मिली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश…

महिला आरक्षण संशोधन बिल पर सरकार को झटका, 298 बनाम 230 वोटों से नहीं मिला बहुमत

नई दिल्ली, 18 Apr, (Political Insight): संसद के विशेष सत्र के दूसरे दिन लोकसभा में महिला आरक्षण कानून में संशोधन और परिसीमन आयोग से जुड़े अहम बिलों पर तीखी बहस…