नया भारत, नया संकल्प: 79वां स्वतंत्रता दिवस और ऑपरेशन सिंदूर की गाथा

नया भारत, नया संकल्प: 79वां स्वतंत्रता दिवस और ऑपरेशन सिंदूर की गाथा

देश 15 अगस्त को 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता का विशेष उत्सव मनाया जाएगा। IANS के अनुसार ‘ज्ञानपथ’ पर दृश्य सजावट और निमंत्रण पत्रों पर ऑपरेशन सिंदूर का लोगो व ‘चिनाब ब्रिज’ की वॉटरमार्क छवि होगी, जो नए भारत के उदय का प्रतीक है। प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और देश को संबोधित करेंगे। इस वर्ष का थीम “नया भारत” है, जो सरकार के विकसित भारत 2047 के विजन की दिशा में हो रही प्रगति को दर्शाएगा। समारोह का उद्देश्य एक समृद्ध, सुरक्षित और साहसी नए भारत के उदय का उत्सव मनाना और राष्ट्र को आगे बढ़ने की नई ऊर्जा प्रदान करना है। देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस पर ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को धूल चटाने वाले वायुसेना के 9 जांबाजों को वीर चक्र से सम्मानित किया जाएगा. साथ ही 7 जवानों को सर्वोत्तम युद्ध सेवा पदक दिया जाएगाये पहली बार है जब वायुसेना को सर्वोत्तम युद्ध सेवा पदक से सम्मानित किया जा रहा है. साथ ही भारतीय वायुसेना के अधिकारियों की संख्या दूसरे अधिकारियों से ज्यादा है. इससे पता चलता है कि हमारी वायु सेना ने अपने शौर्य के दम पर पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों से बदला लिया. ।।

ऑपरेशन सिन्दूर के लिए इन 7 जवानों को मिलेगा सर्वोत्तम युद्ध सेवा पदक

1. लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा, जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, उत्तरी कमान
2. लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई, महानिदेशक सैन्य अभियान
3. वाइस एडमिरल संजय जसजीत सिंह (सेवानिवृत्त) – पश्चिमी नौसेना कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ
4. एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी, वायु सेना उप प्रमुख
5. एयर मार्शल नागेश कपूर – दक्षिणी वायु कमान के एओसी-इन-चीफ
6. एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा – पश्चिमी वायु कमान के एओसी-इन-चीफ
7. एयर मार्शल एके भारती – डीजीएओ

इस बार लालकिला पर गार्ड ऑफ ऑनर में 96 जवान (प्रत्येक—सेना, नौसेना, वायु सेना और दिल्ली पुलिस से 24 जवान व एक-एक अधिकारी) शामिल होंगे। वायु सेना इस वर्ष के समारोह की कोऑर्डिनेटिंग सर्विस है। लालकिला पर ध्वजारोहण के समय 1721 फील्ड बैटरी (सेरेमोनियल) द्वारा 21 तोपों की सलामी दी जाएगी, जिसमें स्वदेशी 105 मिमी लाइट फील्ड गन का इस्तेमाल होगा। राष्ट्रीय ध्वज गार्ड के रूप में सेना, नौसेना, वायु सेना और दिल्ली पुलिस के 128 जवान राष्ट्रीय सलामी देंगे।

ध्वजारोहण के तुरंत बाद वायु सेना के दो एमआई-17 हेलीकॉप्टरों से फूलों की वर्षा की जाएगी। एक हेलीकॉप्टर राष्ट्रीय ध्वज के साथ और दूसरा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को दर्शाने वाले ध्वज के साथ दिखाई देगा। प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद एनसीसी कैडेट्स और ‘माई भारत’ वॉलंटियर्स राष्ट्रगान गाएंगे। 2,500 कैडेट्स और वॉलंटियर्स ज्ञानपथ पर बैठकर ‘नया भारत’ का लोगो बनाएंगे। करीब 5,000 विशेष अतिथि लाल किले पर समारोह देखने आएंगे। इनमें स्पेशल ओलंपिक्स 2025 के भारतीय दल, अंतरराष्ट्रीय खेलों के विजेता, उत्कृष्ट किसान, बेहतरीन सरपंच, युवा लेखक, उद्यमी, विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थी, स्वच्छता कर्मी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, पुनर्वासित मजदूर, वॉलंटियर्स के प्रतिनिधि और आदिवासी बच्चे शामिल होंगे। इनके अलावा विभिन्न राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से आए 1,500 लोग पारंपरिक परिधानों में उपस्थित रहेंगे।

ये भी पढ़ें-

Related Posts

महिला आरक्षण बिल पर संसद में गरमाई बहस, अखिलेश यादव ने उठाए मंशा और प्रक्रिया पर सवाल

नई दिल्ली, 18 Apr, (Political Insight): संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण संशोधन बिल को लेकर शुक्रवार को तीखी बहस देखने को मिली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश…

महिला आरक्षण संशोधन बिल पर सरकार को झटका, 298 बनाम 230 वोटों से नहीं मिला बहुमत

नई दिल्ली, 18 Apr, (Political Insight): संसद के विशेष सत्र के दूसरे दिन लोकसभा में महिला आरक्षण कानून में संशोधन और परिसीमन आयोग से जुड़े अहम बिलों पर तीखी बहस…